Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी के बाद मोहाली SSP ने कुरुक्षेत्र पुलिस को लिखी चिठ्ठी, कहा- बेवजह दखल न दें

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Fri, 06 May 2022 02:17 PM (IST)

    Tajinder Bagga Arrest दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी के बाद घमासान मचा हुआ है। बग्गा को दिल्ली से मोहाली ला रही पुलिस को कुरुक्षेत्र में रोक दिया गया है। ऐसे में मोहाली पुलिस एसएसपी ने कुरुक्षेत्र पुलिस को चिट्ठी लिखी है।

    Hero Image
    मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, मोहाली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी के मामले में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद हलचल बढ़ गई है। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को मोहाली पुलिस ने आज सुबह दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस बग्गा को दिल्ली से मोहाली ला रही थी तो हरियाणा पुलिस ने उन्हें कुरुक्षेत्र में ही रोक गिया है। इसके बाद पंजाब पुलिस ने अपनी स्टेटमेंट दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी ने कुरुक्षेत्र पुलिस को चिट्ठी लिखी है। एसएसपी ने बताया कि बग्गा को गिरफ्तार करने गई मोहाली पुलिस ने कानून की मर्यादा में रहकर ही अपनी कार्रवाई की है। बग्गा को किडनैप नहीं किया गया। बग्गा के खिलाफ मोहाली में मामला दर्ज होने के बाद उन्हें पांच बार लीगल नोटिस भेजकर पुलिस जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था,  लेकिन वह एक बार भी जांच में शामिल होने नहीं पहुंचे। मोहाली पुलिस की टीम बग्गा को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली गई थी। उन्हें सुबह 6 बजे उनके घर से हिरासत में लिया गया था, जिसकी बकायदा तौर पर वीडियोग्राफी भी की गई है। बग्गा को मोहाली लाने से पहले दिल्ली पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना भी दी गई थी।

    पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार एसएसपी मोहाली ने कुरुक्षेत्र पुलिस को भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ एफआइआर की कॉपी की एक चिट्ठी भेजी है जिसमें बताया गया है कि यह किडनैपिंग का केस नहीं है। हरियाणा पुलिस पंजाब पुलिस की कार्रवाई को बेवजह रोक रही है।

    दिल्ली के भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ एक अप्रैल को साइबर क्राइम थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी। करीब 25 दिन पहले यह मामला मोहाली पुलिस को ट्रांसफर किया गया था। बग्गा पर भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी के आरोप को लेकर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी पर भी तलवार लटकी गई थी। बता दें कि फिल्म ' द कश्मीर फाइल्स' को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली विधानसभा में दिए बयान को लेकर वह लगातार उन पर हमलावर थे। इस दौरान तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा।

    तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ 153-ए (धर्म, जाति, स्थान आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 505 (बयान, अफवाह या रिपोर्ट प्रकाशित या प्रसारित करना) और 506 (आपराधिक धमकी) जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।