Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवंत मान के सुरक्षाकर्मी के केजरीवाल के साथ जाने पर सुनील जाखड़ ने उठाए सवाल, पूछा- पंजाब का सीएम कौन

    By Kailash Nath Edited By: Kamlesh Bhatt
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 12:22 PM (IST)

    पंजाब भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने हिमाचल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान की उपस्थिति पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा नेता ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा नेता सुनील जाखड़ की फाइल फोटो।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब भाजपा ने राज्य के सीएम भगवंत मान के सुरक्षाकर्मियों द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिमाचल में दी गई सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि पंजाब का मुख्यमंत्री कौन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुनील जाखड़ ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में वीरवार को रोड शो करने गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ भगवंत मान के सुरक्षाकर्मी द्वारा दी जा रही सुरक्षा का फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि पंजाब का मुख्यमंत्री कौन है।

    सोलन में केजरीवाल के रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान साथ में नहीं थे। उनके स्थान पर कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस थे, जबकि केजरीवाल की सुरक्षा में मान के सुरक्षाकर्मी थे। जाखड़ ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन भी बताया है।

    अहम बात यह है कि अरविंद केजरीवाल सुरक्षा को लेकर पहले भी विवादों में फंस चुके हैं। गुजरात में जब उन्होंने पुलिस सुरक्षा लेने से मना किया था उस समय भी पंजाब में उनके पुराने वीडियो को शेयर कर तीखे प्रहार किए गए थे, क्योंकि केजरीवाल के पास पंजाब और दिल्ली दोनों जगह पर जेड सुरक्षा है।

    वहीं, पंजाब का मुख्यमंत्री कौन का मुद्दा उठा कर सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है, क्योंकि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल शुरू से ही भगवंत मान को रबड़ स्टैंप और केजरीवाल को मुख्यमंत्री बताते रहे हैं।