Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में BJP नेताओं की हिरासत पर आग बबूला हुए जाखड़, सरकार को कर दिया चैलेंज, कहा- 'अब यहां लगाऊंगा...'

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 03:52 PM (IST)

    पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय योजनाओं के प्रचार कैंपों को रोकने पर भाजपा नेता हिरासत में लिए गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को 22 अगस्त को रायपुरा में कैंप लगाने की चुनौती दी है और गिरफ्तारी के लिए कहा है। भाजपा का आरोप है कि सरकार गरीबों को योजनाओं से वंचित कर रही है।

    Hero Image
    पंजाब में BJP नेताओं की हिरासत को लेकर सुनील जाखड़ ने सरकार पर निशाना साधा है।

    कैलाश नाथ, चंडीगढ़। पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय योजनाओं को लेकर राज्य भर में लगाए जा रहे 'भाजपा दे सेवादार आ गए ने तुहाड़े द्वार' को रोकने के लिए भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। पंजाब पुलिस ने बुधवार को 39 जगहों पर कैंपों को नहीं लगने दिया। जबकि वीरवार को पुलिस ने जगह-जगह पर भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दे दी हैं कि वह शुक्रवार 22 अगस्त को बल्लुआणा विधानसभा हलके के गांव रायपुरा में कैंप लगाएंगे। जाखड़ ने कहा, मुख्यमंत्री जी अगर हिम्मत हो तो पुलिस भेज कर मुझे गिरफ्तार करवा लें।

    वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई का मुद्दा राजभवन भी पहुंच गया है। भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ इस संबंध में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को एक मांग पत्र भी सौंपा।

    जाखड़ ने अपने एक्स एकाउंट में एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, मुख्यमंत्री जी आपने भाजपा के कार्यकर्ताओं को नहीं बल्कि पंजाब के उन लोगों को सुविधा लेने से वंचित करने की कोशिश की हैं, जिन्हें केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। जाखड़ ने कहा, इस कैंप के जरिए भाजपा आम लोगों को उन केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिलवा रही हैं जो उनका हक है।

    जाखड़ ने कहा, पुलिस ने फाजिल्का के जिला प्रधान काका कंबोज और बल्लुआणा के हलका इंचार्ज वंदना सागवान को हिरासत में ले लिया। जाखड़ ने कहा, शुक्रवार को सुबह 10 बजे मैं रायपुरा गांव में कैंप लगाऊंगा। मुख्यमंत्री में हिम्मत हो तो पुलिस भेज कर मुझे गिरफ्तार करवा लें। अहम बात यह हैं कि पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ जाखड़ ने वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी लेकिन फाजिल्का और बल्लुआणा के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जमीन में उतरने का फैसला किया।

    वहीं, राज्यपाल को मांग पत्र सौंपने के बाद अश्वनी शर्मा ने कहा, आप सरकार दलित, गरीब, किसानों व जरूरतमंद लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ लेने से रोक रही है। उन्होंने कहा, यह योजना मई महीने से चल रही है।

    भाजपा कार्यकर्ता केवल जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं और उन्हें कॉमन सर्विस सेंटर पर लेकर जा रहे हैं। अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी, अब सड़क की लड़ाई सड़क पर ही लड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में इमरजेंसी जैसे हालात बना रहे हैं।

    पंजाब पुलिस द्वारा कैंप के जरिए डाटा चोरी के लगाए जा रहे आरोप के संबंध में कार्यकारी प्रधान ने कहा, डाटा चोरी तो तब हुआ था जब आप ने 1000 रुपये मासिक देने के नाम पर 50 लाख महिलाओं के फार्म भरवाए थे। भाजपा तो लोगों को सुविधा दिलवाने का काम कर रही है।