'पंजाब को बचा लो', श्री मुक्तसर साहिब के माघी मेले में सुखबीर सिंह बादल बोले- खत्म करने की रची जा रही है साजिश
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) को आज मंगलवार को मुक्तसर साहिब के माघी मेले में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सियासी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस-भाजपा-आप और अमृतपाल और उसकी नई पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें हैं जो पंजाब को खत्म करना चाहती हैं। पंजाब को आप लोग बचा लो।

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। चालीस मुक्तों की धरती मुक्तसर साहिब के माघी मेले में आज यानी मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल सियासी कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह ने बादल कहा कि कुछ ताकतें पंजाब को बर्बाद करने की साजिश रह रही हैं। पंजाब को बचा लिजिए।
मुझे निशाना बनाया गया है: सुखबीर
माघी मेले में सुखबीर सिंह बादल ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि आज मैं अपने परिवार में आया हूं और यहां दिल की बात करना चाहता हूं। पहले अपने बुजुर्ग बादल साहब पर हमले होते रहे हैं। सभी पंथ विरोधी ताकतों का निशाना बादल साहब होते रहे हैं। अब उनके इस दुनिया से चले जाने के बाद मुझे निशाना बना लिया गया है।
यह भी पढ़ें- खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी का एलान आज, 'पंथ बचाओ पंजाब बचाओ' रैली शुरू; पिता तरसेम सिंह ने किया प्रचार
इनकी सोच एक ही थी कि बादल परिवार और शिअद को खत्म कर दो। सुखबीर ने कहा कि एजेंसियों ने हमें बदनाम करने का लगातार प्रयास किया है। 104 साल पुरानी पार्टी में बादल साहब ने 70 साल सेवा की। आप लोगों में प्रकाश सिंह बादल रहे हैं। उन्होंने 70 सालों में किसी को बुरा भला नहीं कहा। हम गुरु साहब के सेवक हैं। हमारे घर में रोज गुरु साहिब का प्रकाश होता है।
केंद्र पर साधा निशाना
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि बादल का गुनाह यही है कि उन्होंने लोगों के लिए जेलें काटी हैं। आज जो लोग फेसबुक पर अपने आप को सिख बताते हैं, यह लोग गद्दार हैं। बादल का सिर गुरु साहिब के आगे झुकता था लेकिन अब जो लोग शिअद को बदनाम कर रहे हैं, उन लोगों का सिर केंद्र के आगे झुकता है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा नेता बता दीजिए जिसने बादल से ज्यादा सेवा की हो। बादल सभी के सुख-दुख के साथी रहे हैं।
बादल साहब ने ट्यूबवेल लगाकर खेतों को पानी दिलाया। पंजाब में अस्पताल बनाकर दिए। क्या यह बादल साहब ने गुनाह किया है? उन्होंने कहा कि बादल साहब नौजवानो को मरवाना नहीं चाहते थे। उन्होंने पंजाब में शांति बना कर रखी। पंजाब हमारा घर है। हमे कहा जाना है। आप लोगों को भी यहीं रहना है। अब तो कनाडा ने भी वीजा देना बंद कर दिया है।
'पंजाब को खत्म करने की रची जा रही है साजिश'
उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह जैसे योद्धा पंजाब से हैं। किसी अन्य राज्य से नहीं। पंजाब विरोधी ताकतें पंजाब को खत्म करने की साजिशें कर रही हैं। दस साल से ये ताकतें शिअद को बेअदबी के नाम पर बदनाम करती आ रही हैं।
मैंने पार्टी के साथ एकमुश्त होकर फैसला किया कि मैं सभी गुनाह अपनी झोली में डाल लूं। सुखबीर ने भावुक मन से कहा कि क्या हम तब जागेंगे जब पंजाब खत्म हो जाएगा? एजेंसियों ने कहा है कि शिअद को खत्म करना है।
अमृतपाल सिंह पर भी साधा निशाना
अमृतपाल और उसके सहयोगियों का नाम लिए बिना सुखबीर बादल ने कहा कि जब हम चुनाव लड़ते हैं तो यह भी लड़ते हैं। अगर हम नहीं लड़ते तो यह भी नहीं लड़ते हैं।
यह एजेंसियों के लोग हैं। सुखबीर ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब पर हमला होने के बाद जब चुनाव हुए तो कांग्रेस फिर भी पंजाब में जीत गई। जब बेअदबी शिअद सरकार में हुई तो बादल साहब ने माफीनामा दिया था कि उनके राज में यह कार्य हुआ है। कांग्रेस के समय होती है तो वह ऐसा नहीं करते हैं।
अमृतपाल की नई पार्टी पर हमला बोलते हुए सुखबीर ने कहा कि यह लोग नई दुकान खोल रहे हैं। यह लोग श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों को मानते ही नहीं। यह कभी कांग्रेस के साथ होते हैं तो कभी किसी के साथ।
उन्होंने कहा कि जो नशा बंद करवाने के नाम पर आगे आया था, वो क्या निकला है। फरीदकोट हत्या करवा दी। यह लोग क्या से क्या निकल रहे हैं। हम ऐसे व्यक्तियों के हाथों में ताकत देना चाहते हैं।
'अकाली दल कभी खत्म नहीं हो सकता'
वहीं, पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने कहा कि अकाली दल कभी खत्म नहीं हो सकता। उन्होंने सुखबीर बादल से कहा कि आप आगे होकर पार्टी का नेतृत्व करें। हम सभी आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि नई पार्टी बनाने वालों को अब 104 साल बाद पंथ की याद आई है।
बता दें कि शिअद नेताओं ने पांच तख्तों के जत्थेदारों से स्व. प्रकाश सिंह बादल का फक्र ए कोम का पुरस्कार लौटाने की अपील की है। साथ ही श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की भी अपील की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।