Punjab केे मंत्री का सुखबीर पर बड़ा हमला, कहा-गुरमीत को भेजी थी गुरु गोबिंद सिंह जी जैसी पोशाक
Sukhbir singh badal पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिह रंधावा ने बड़ा आरोप लगाया है। रंधावा ने कहा कि सुखबीर ने गुरमीत राम रहीम को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी जैसी पोशाक भेजी थी।
चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब के कैबिनेट मंत्री (Punjab Cabinet minister) सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिेह बादल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्हाेंने कहा कि डेरा सच्चा साैदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने 2007 में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी जैसी जो पोशाक पहनी थी वह उसे सुखबीर बादल ने भेंट की थी। इस मामले पर श्री अकाल तख्त साहिब को संज्ञान लेना चाहिए। बता दें कि गुरमीत राम रहीम अभी दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।
गुरमीत राम रहीम ने 2007 में कार्यक्रम में पहनी थी गुरु गाेबिंद सिंह जी जैसी पोशाक, हुआ भारी हंगामा
कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा आज चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी थे।बता दें के गुरमीत राम रहीम ने 2007 में एक कार्यक्रम में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी जैसा बाना (पोशाक) पहना था। इस पर विवाद पैदा हो गया था और पंजाब सहित पूरे देश में काफी हंगामा हुआ था
रंधावा ने कहा- श्री अकाल तख्त साहिब इस मामले का संज्ञान ले
गुरमीत राम रहीम सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह जी का स्वांग रचने का खुलासा होने के बाद पंजाब में सिख व डेरा प्रेमियों में खासा विवाद हुआ था। पंजाब में आगजनी व तोड़फोड़ भी हुई। तब से सिख संगठन और डेरा प्रेमियों के बीच विवाद चला आ रहा है। सितंबर 2015 में अकाल तख्त ने डेरा प्रमुख को स्वांग रचाने के मामले में गुरमीत राम रहीम को माफी दे दी। इसके बाद यह मामला फिर से भड़क उठा था।
चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते सुनील जाखड़ व सुखजिंदर सिंह रंधावा।
उस समय अकाली-भाजपा की सरकार थी। तत्कालीन डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर आरोप लगे कि उनके दबाव में डेरा मुखी को माफी दी गई। वहीं, पिछले दिनों बेअदबी कांड की जांच कर रही एसआइटी ने कोर्ट में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बेअदबी कांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया था। तब से ही यह मामला पंजाब में तेजी से साथ गर्म होता जा रहा है।
इस बीच कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने कहा गुरु गोबिंद सिंह जी की का स्वांग रचाने के दौरान डेरा प्रमुख ने जो पोशाक पहनी थी उसे सुखबीर बादल ने भिजवाया था। रंधावा ने का कि सुखबीर बादल चुनावों में वोट के लिए डेरा सच्चा सौदा का समर्थन लेते रहे है। उन्होंने कहा, पहले सुखबीर ने गुरमीत राम रहीम को पोशाक भेंट की और फिर 2015 में अकाल तख्त साहिब से उसे माफी दिलवाई।
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir singh badal) ने बतौर डिप्टी सीएम पंजाब में सरकारी तंत्र का खुल कर दुरुपयोग किया। यह सारा कुछ वोट के लिए किया गया। वोट के लिए सुखबीर ने पंथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी। इसलिए अकाल तख्त को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और उन्हें (सुखबीर सिंह बादल) को पंथ से निष्कासित करना चाहिए।
यह भी पढें: डेरा सच्चा सौदा के बयान से बढ़ी सुखबीर बादल की परेशानी, जाखड़ बोले- पंथ से निष्कासित किया जाए
यह भी पढें: बेअदबी कांड: डेरे सच्चा सौदा ने कहा- चुनाव में शिअद को समर्थन किया था, इसलिए फंसाया जा रहा
यह भी पढें: राफेल अंबाला से इसी माह से भरेगा उड़ान, पार्ट्स आने शुरू, एयरबेस पर नए हैंगरों का
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें