Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में सुखना झील का फ्लडगेट आठ घंटे बाद बंद, जल स्तर सामान्य

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 07:44 PM (IST)

    चंडीगढ़ में भारी बारिश के बाद सुखना झील का जल स्तर खतरे के निशान तक पहुँच गया था जिसके कारण शुक्रवार शाम को फ्लडगेट खोला गया। आठ घंटे बाद जल स्तर कम होने पर इसे बंद कर दिया गया। इस मानसून में यह तीसरी बार था जब फ्लडगेट खोला गया।

    Hero Image
    आठ घंटे बाद बंद हुआ सुखना झील का फ्लडगेट, जल स्तर 1162.5 फीट पर पहुंचा

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर और कैचमेंट एरिया में भारी बारिश के बाद सुखना झील का जल स्तर खतरे के निशान 1163 फीट पर पहुंच गया। इसके चलते शुक्रवार शाम करीब 7 बजे इंजीनियरिंग विभाग ने झील का एक फ्लडगेट खोल दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीब आठ घंटे तक पानी छोड़े जाने के बाद शनिवार तड़के 3 बजे फ्लडगेट बंद कर दिया गया, जब जल स्तर घटकर 1162.5 फीट रह गया। इस मानसून सीजन में तीसरी बार फ्लडगेट खोला गया। इससे पहले 6 और 8 अगस्त को भी झील का गेट खोला गया था। दो साल बाद झील से अतिरिक्त पानी सुखना छोए के ज़रिए घग्गर नदी में छोड़ा गया है ।

    यूटी इंजीनियरिंग विभाग ने झील के रेगुलेटर छोर पर 24x7 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है और सीसीटीवी कैमरों से लगातार जल स्तर की निगरानी की जा रही है।

    साथ ही एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जो चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला प्रशासन के साथ समन्वय करता है, ताकि फ्लडगेट खोलने की सूचना समय पर साझा हो सकेअधिकारियों के अनुसार, फ्लडगेट खोलने से पहले पड़ोसी जिलों के प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया था। मालूम हो कि विभाग ने 28 जून को फ्लडगेट का संचालन परीक्षण के तौर पर भी किया था।