विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब सीएम कैप्‍टन अमरिंदर ने कहा- राज्यों को मिले कोराना वैक्‍सीनेशन की रणनीति तैयार करने की छूट

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 09 Apr 2021 05:36 AM (IST)

पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि राज्‍यों को कोराेना वैक्‍सीनेशन ...और पढ़ें

पंजाब के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो।
पंजाब के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए राज्यों को टीकाकरण के लिए अपनी रणनीति तैयार करने की छूट देने की मांग की है। वर्चुअल बैठक के दौरान कैप्टन ने प्रधानमंत्री से कहा कि ज्यादा खतरे वाले क्षेत्रों में सभी बालिग व 45 वर्ष से कम उम्र के दिल और किडनी मरीजों को टीकाकरण में शामिल किया जाए। कोरोना की दूसरी लहर में राज्य में यूके वैरिएंट भारी पड़ रहा है जिसे रोकने के लिए हर संभव कोशिश जारी है।

कहा- पंजाब में कोरोना का यूके वैरिएंट पड़ रहा है भारी

वहीं बैठक के बाद पीएम को लिखे पत्र में कैप्टन ने कहा कि पंजाब में पिछले 15 दिन में आठ फीसद पाजिटिविटी दर के साथ रोज करीब 3000 नए केस आ रहे हैं और रिकवरी दर 87.3 फीसद है। जबकि रोजाना करीब 50 से 60 लोगों की मौत हो रही है और मृत्युदर दो फीसद के करीब है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब में पहले जहां रोजाना 20 हजार टीके लग रहे थे अब यह आंकड़ा बढ़कर 85 से 90 हजार रोजाना हो गया है।

वर्चुअल बैठक के बाद सीएम ने पीएम को लिखा पत्र

उन्होंने दोहराया कि सभी शैक्षिक संस्थाओं के अध्यापकों व स्टाफ को टीकाकरण में शामिल किया जाए, जिससे कि कोरोना के दूसरे शिखर को खत्म कर दोबारा फिजिकल कक्षाएं लगाई जा सकें। उन्होंने जजों, अदालतों के स्टाफ, बस चालकों व कंडक्टरों, जनप्रतिनिधियों व पेशेवर लोगों के टीकाकरण की आज्ञा देने पर भी जोर दिया।

कैप्टन ने आइसर, बठिंडा एम्स व पीजीआइ चंडीगढ़ में पंजाब से आरटी-पीसीआर टेस्टिंग बढ़ाने के लिए निर्देश देने की अपील भी की। इसके साथ ही पीजीआइ चंडीगढ़ में राज्य की ओर से रेफर किए गए मरीजों के लिए कम से कम 50 कोविड बेड की उपलब्धता की मांग की। इसके साथ ही टेस्टिंग क्षमता बढ़ाकर 50 हजार रोजाना करने व कोरोना रोकथाम के लिए किए जा रहे अन्य प्रयासों व पाबंदियों के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया।

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।