Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAP MLA खरीद-फरोख्त के आरोपों पर अब विजीलेंस 8 और विधायकों के करेगी बयान दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

    By Jagran NewsEdited By: Kamlesh Bhatt
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 05:40 PM (IST)

    पंजाब में आप विधायकों ने भाजपा पर खरीद फरोख्त करने के आरोप लगाए थे। मामले की जांच विजीलेंस ब्यूरो कर रहा है। मामले में अब तक दो विधायकों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। आठ और विधायकों के बयान दर्ज होंगे।

    Hero Image
    विधायक शीतल अंगुराल व रमन अरोड़ा की फाइल फोटो।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में आप विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों के मामले में विजिलेंस अब बाकी विधायकों के बयानों को दर्ज करेगी। करीब आठ और विधायकों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बता दें, आप विधायकों द्वारा डीजीपी पंजाब को शिकायत दी गई थी कि उन्हें धमकियां मिली हैं और पैसे का आफर दिया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायकों की शिकायत पर ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन के ला अफसर की ओर से कानूनी राय दी गई। राय देने के बाद स्टेट क्राइम सेल में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच बाद में विजिलेंस ब्यूरो को ट्रांसफर कर दी गई।

    दो विधायकों के हो चुके बयान दर्ज

    विजिलेंस ने इस मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया है, जो इस पूरे मामले को देख रही है।विजिलेंस ब्यूरो की ओर से एआइजी स्तर के अधिकारी को जांच दी गई है। बीते सोमवार को मामले में जालंधर बेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल और जांलधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा की ओर से बयान दर्ज करवा दिए गए।

    अब इन विधायकों के होंगे बयान

    अब गढ़शंकर से विधायक जय किशन रोड़ी, बस्सी पठानां के विधायक रूपिंदर हैप्पी, बुढलाडा से विधायक प्रिंसिपल बुद्धराम, डेराबस्सी से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, नाहर सिंह वाला से विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर, रूपनगर से विधायक दिनेश चड्डा और भुच्चो मंडी से विधायक मास्टर जगसीर सिंह के बयान दर्ज किए जाएंगे।

    भाजपा पर लगाए हैं ये आरोप

    इस मामले में दर्ज की गई एफआइआर में 9 विधायकों ने भाजपा पर 25-25 करोड़ रुपये देकर उन्हें खरीदने के प्रयास का आरोप लगाया था। पहले 25 विधायकों को खरीदने की बात कहीं जा रही थी। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि सुखना लेक की फुटेज लेने के लिए चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क किया जाएगा, ताकि आरोपितों तक पहुंचा जा सके।

    वहीं, मोबाइल कंपनियों से नंबरों का डिटेल मांगी गई थी। ध्यान रहे कि विधायक शीतल अंगुराल ने दावा किया था कि आफर देने वाले वकील चंडीगढ़ की सुखना लेक पर मिले थे। उन्होंने इस मामले में दो केंद्रीय मंत्रियों का नाम भी लिया था।

    क्या बोले भाजपा नेता

    आम आदमी पार्टी के दो विधायक विजिलेंस ब्यूरो में बयान दर्ज करवाने गए। इनमें से एक ने कहा कि मुझे किसी का नाम नहीं पता और दूसरा जिसने केंद्रीय मंत्रियों का नाम नहीं है वह खुद क्रिमिनल है। उसके खिलाफ तो पास्को एक्ट तक का मामला दर्ज है। ऐसे व्यक्ति के आरोपों का क्या महत्व है। आम आदमी पार्टी सिर्फ अपनी इज्जत बचाने में लगी है। -राज कुमार वेरका

    ---

    आम आदमी पार्टी सिर्फ झूठ बोल रही है। पार्टी पंजाब में पूरी तरह फेल हो चुकी है। लोगों से जो वादें कर सत्ता में आए थे वह पूरे नहीं किए जा रहे। अब अपनी झूठे बयान दिए जा रहे है। जो आरोप केंद्रीय मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर लगाए जा रहे ह वह बिल्कुल गलत है। आपेशन लोटस आप की अपना रचा हुआ है। इस में कोई सच्चाई नहीं है। -डा. सुभाष शर्मा