Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप उम्मीदवार हरमोहन धवन का प्रचार करने चंडीगढ़ आएंगी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा

    By Edited By:
    Updated: Sun, 24 Mar 2019 03:21 PM (IST)

    पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आप के उम्मीदवार हरमोहन धवन के लिए शहर में वोट मांगने फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी आएंगी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    आप उम्मीदवार हरमोहन धवन का प्रचार करने चंडीगढ़ आएंगी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा

    जेएनएन, चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आप के उम्मीदवार हरमोहन धवन के लिए शहर में वोट मांगने फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी आएंगी। आप ने सिन्हा को बुलाने के लिए धवन को कहा है। मालूम हो कि सोनाक्षी सिन्हा भाजपा से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं और शत्रुघ्न सिन्हा धवन के दोस्त हैं। इसलिए सोनाक्षी सिन्हा का धवन के लिए शहर में आकर वोट मांगने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन की शत्रुघ्न सिन्हा से बात भी हो गई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने भी धवन को आश्वासन दिया है कि वे खुद भी उनके लिए प्रचार करने के लिए शहर में आएंगे। पिछले माह हुई आप की सेक्टर-25 की रैली में भी शत्रुघ्न सिन्हा आए थे।

    बिहार के लोगों का अच्छा खासा वोट बैंक

    मालूम हो कि शहर में बिहार से चंडीगढ़ में आकर बसने वालों की अच्छी खासी तादाद है। ऐसे में बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को बुलाकर आप की इस वोट बैंक पर नजर है। आप में शामिल होने के बाद धवन को उम्मीदवार बनवाने में भी शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने काफी मदद की है। धवन का कहना है कि यशवंत सिन्हा भी चुनाव प्रचार के दौरान आएंगे। शहर से आठवीं बार मैदान में हैं धवन धवन इस बार आठवीं बार शहर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

    इस समय धवन के लिए उनके परिवार के सदस्य भी प्रचार कर रहे हैं। प्रतिदिन उनका बेटा विक्रम धवन और पत्नी सतिंदर धवन किसी न किसी एरिया में जाकर डोर-टू-डोर प्रचार कर रही हैं। इसके साथ ही पंजाब आप के संयोजक भगवंत मान भी धवन के लिए वोट मांगने के लिए आएंगे। आप के संयोजक प्रेम गर्ग का कहना है कि फिल्म स्टार सोनाक्षी सिन्हा को शहर में प्रचार के लिए बुलाया जा रहा है।

    कांग्रेस और भाजपा भी बुलाएगी फिल्म स्टार

    इसके साथ ही कांग्रेस और भाजपा भी शहर में प्रचार के लिए फिल्म स्टार बुलाएगी। पिछले लोकसभा चुनाव में सांसद किरण खेर के लिए उनके पति अनुपम खेर और अनिल कपूर भी आए थे। कपूर ने धवन के घर पर ही जनसभा को संबोधित किया था।

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें