विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्मृति मंधाना ने 77 गेंदों पर जड़े 100 रन, भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक

Published: Wed, 17 Sep 2025 04:34 PM (IST)Updated: Wed, 17 Sep 2025 04:36 PM (IST)

न्यू चंडीगढ़ में भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ...और पढ़ें

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए।
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए।

रवि अटवाल, चंडीगढ़।  भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भारत को ओर से दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। उन्होंने महज 77 गेंदों में शतक पूरा किया। पहला तेज शतक भी स्मृति के ही नाम है। जैसे ही स्मृति ने शतक जड़ा तो दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

भारत की ओर से सबसे तेज शतक

70 गेंद : स्मृति मंधाना, विरुद्ध आयरलैंड, राजकोट 2025

77 गेंद : स्मृति मंधाना, विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया, न्यू चंडीगढ़, 2025

82 गेंद : हरमनप्रीत कौर, विरुद्ध इंग्लैंड, चेस्टर-ली- स्ट्रीट, 2025

87 गेंद : हरमनप्रीत कौर, विरुद्ध द.अफ्रीका, बेंगलुरू, 2024

89 गेंद : जेमिमा राड्रिग्स, विरुद्ध द.अफ्रीका, कोलंबो, 2025