Move to Jagran APP

स्काय मार्शल आ‌र्ट्स खेलो इंडिया यूथ गेम्स में होगा शामिल : श्रीपद येसो नाइक

स्काय मार्शल आ‌र्ट्स केंद्र के चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान का अभिन्न हिस्सा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 10:39 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 10:39 PM (IST)
स्काय मार्शल आ‌र्ट्स खेलो इंडिया यूथ गेम्स में होगा शामिल : श्रीपद येसो नाइक
स्काय मार्शल आ‌र्ट्स खेलो इंडिया यूथ गेम्स में होगा शामिल : श्रीपद येसो नाइक

जागरण संवाददाता, मोहाली : स्काय मार्शल आ‌र्ट्स केंद्र के चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान का अभिन्न हिस्सा है। इसे नवंबर में होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने दूसरी स्काय मार्शल आ‌र्ट्स सीनियर नेशनल चैंपियनशिप-2021 के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं में उद्घाटन समारोह के दौरान ये बात कहीं। स्काय फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से करवाई जा रही वर्चुअल नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी सीयू करेगी, जिसमें देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 200 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। श्रीपद येसो नाइक के अतिरिक्त स्काय फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल मीर नजीर, असिस्टेंट सेक्रेटरी मजहर सैफुल्ला खान और सीयू के प्रो. वाइस चांसलर डा. बीएस सोही विशेष रूप से मौजूद रहे। 26 से 29 जुलाई तक चलने वाली चार दिवसीय स्काय मार्शल आ‌र्ट्स चैंपियनशिप के दौरान खवांके-1; के-1, के-2, के-3 और एयरो स्काय इवेंट के तहत विभिन्न भार वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। नाइक ने कहा कि कोरोना काल में स्काय मार्शल आ‌र्ट्स सीनियर नेशनल चैंपियनशिप-2021 का ऑनलाइन आयोजन करवाकर स्काय फेडरेशन ऑफ इंडिया और सीयू ने अच्छा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पैदा हुई स्काय एक पारंपरिक मार्शल आर्ट रूप है। जो केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक प्रभावी आत्मरक्षा तकनीक है तथा यह खेल भारत सहित दुनिया के 60 से अधिक देशों में खेला जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस खेल को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठा रही है तथा विश्व स्तर पर इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा है।

loksabha election banner

दूसरी स्काय मार्शल आ‌र्ट्स सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के पहले दिन 2वांके संगराई पुरुष स्पर्धा (के-1) में 14 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें हरियाणा के करण शर्मा ने कुल 41.3 स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया, वहीं गोवा के हर्षवर्धन 40 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा वहीं जम्मू-कश्मीर के मीर अर्सलन मेहराज ने 38.6 स्कोर के साथ और अंडमान निकोबार के डी. नवीन ने 35 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रांज मेडल हासिल किया। 2वांके महिला सीनियर स्पर्धा में जम्मू-कश्मीर की सीरत जैन ने 45 स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहते हुए गोल्ड और मध्य प्रदेश की चंचल खुशवाहा ने 41.8 स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। महाराष्ट्र की सारा फारुखी ने 39.4 स्कोर और अंडमान निकोबार से बी गायत्री ने 39.2 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रांज मेडल अपने नाम किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.