स्किन एक्सपर्ट रूबी सैनी बनीं दिशा ट्रस्ट खरड़ की अध्यक्ष, बोलीं- लड़कियों को बनाएंगे आत्मनिर्भर
एफबीआर सैलन की संस्थापक और स्किन एक्सपर्ट रूबी सैनी को दिशा ट्रस्ट की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था ने रूबी सैनी को खरड़ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दिशा ट्रस्ट महिलाओं के उत्थान के लिए काम करता है।

मोहाली, जेएनएन। महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था दिशा वुमेन वेल्फेयर ट्रस्ट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए ट्रस्ट ने एफबीआर सैलून की संस्थापक एंड स्किन एक्सपर्ट रूबी सैनी को खरड़ का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
रूबी सैनी को शुक्रवार को दिशा वुमेन वेल्फेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदीप कौर विर्क, प्रवक्ता आर दीप रमन और अन्य सदस्यों ने नियुक्ति पत्र सौंपा। ट्रस्ट ने इस अवसर पर रूबी सैनी को उनके नियुक्ति पत्र पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एक साधारण और प्रभावी समारोह को संबोधित करते हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदीप कौर विर्क और प्रवक्ता आर दीप रमन ने संयुक्त रूप से कहा कि खरड़ में एफबीआर सैलून में लड़कियों को मुफ्त ब्यूटी कोर्स की सिखलाई दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर हो जाएं। उन्होंने कहा कि इन सौंदर्य पाठ्यक्रमों की अवधि तीन महीने, छह महीने और एक वर्ष होगी। जरूरतमंद लड़कियों को उनकी जरूरत के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में निशुल्क प्रवेश मिल सकता है। ब्यूटी कोर्सों में सिखलाई प्राप्त करने के लिए लड़कियां एससीओ -35, फर्स्ट फ्लोर, सेक्टर -125, सनी व्यू मार्केट में रूबी सैनी से संपर्क कर सकती हैं।
इस दौरान रूबी सैनी ने ट्रस्ट को धन्यवाद करते हुए कहा कि वे ट्रस्ट द्वारा उन्हें सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा किए जा कार्यों को सभी जगह सराहा जा रहा है। वहीं, महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए संस्था द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ज्योति पसरीजा, सतिंदर कौर, हरमिंदर कौर, रेणु तेजा, स्वाति और दीप बराड़ विशेष रूप से उपस्थित थीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।