Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्री कृष्ण की लीलाओं से सराबोर हुआ प्राचीन हनुमान मंदिर, झाकियों का सुंदर प्रदर्शन; भजनों पर जमकर झूमे लोग

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 02:47 PM (IST)

    चंडीगढ़ के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेक्टर 32ए में श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वृन्दावन से आए कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित सुन्दर झाकियों का प्रदर्शन किया। भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीला का वर्णन किया गया। भक्त भजनों से मंत्रमुग्ध हो गए। रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद वितरण होगा।

    Hero Image
    मंदिर में भगवान कृष्ण की सुंदर झाकियों का प्रदर्शन

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़।  श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार 15.8.25 को प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेक्टर 32ए में श्री कृष्ण जन्मोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित लीलाओं की सुन्दर-सुन्दर झांकियों का प्रदर्शन किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वृन्दावन से आए कलाकारों ने झाकियों को सजाया

    मंदिर के प्रधान श्री संजीव कुमार ने बताया कि इन झाकियों को वृन्दावन से आये कलाकारों ने बहुत ही सुन्दर रुप से सजाया हुआ था। मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया था भजनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीला को बहुत ही सुन्दर ढंग से समझाया, भक्तों को बहुत ही सुन्दर भजनो से मंत्रमुग्ध कर नाचने व झूमने पर विवश कर दिया । भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं जीवन लीला का बहुत ही सुन्दर ढंग से वर्णन किया गया।

    रात 12 बजे के बाद होगा प्रसाद वितरण

    रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्राचीन श्री हनुमान मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों एवं महिला मंडल की सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रविवार दिनांक 17.8.2025 को दोपहर 12 बजे से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।