पंजाब में बाढ़ से 4 लाख एकड़ फसल बर्बाद, राज्य कृषि मंत्री खुड्डियां ने शिवराज सिंह से क्या गुहार की?
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डेरा बाबा नानक के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें स्थिति का जायजा लेने भेजा है। चौहान ने पंजाब की जनता को केंद्र सरकार के समर्थन का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री खुड्डियां ने केंद्र से तत्काल राहत की अपील की क्योंकि बाढ़ से पंजाब में चार लाख एकड़ फसल डूब गई है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डेरा बाबा नानक के धर्मकोट रंधावा गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और फसलों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा है।
चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब की जनता के साथ खड़ी है। विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने केंद्र से पंजाब सरकार के आरडीएफ के बकाया जारी करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि आज पंजाब संकट में है। जलप्रलय की स्थिति है। फसलें डूबी हुई हैं। इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा है।
वह गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे और ग्रामीणों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब की जनता के साथ खड़ी है।
पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भी मुलाकात की। पंजाब में बाढ़ के कारण फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा है।गुरमीत सिंह खुड्डियां ने शिवराज सिंह चौहान से केंद्र से तत्काल राहत देने की अपील की। पंजाब में बाढ़ के कारण चार लाख एकड़ फसल डूब चुकी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।