शिवानी कपूर को बधाई देने वालों का लगा ताता
पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-10 की शिवानी कपूर द्वारा सिविल सर्विस परीक्षा पास करने पर उनके निवास स्थान पर जाकर उनको बध ...और पढ़ें

चंडीगढ़ : जिला पंचकूला से सिविल सर्विस परीक्षा में पास होने वाली शिवानी कपूर के घर पर सोमवार को राजनैतिक दलों के नेताओं द्वारा बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-10 की शिवानी कपूर द्वारा सिविल सर्विस परीक्षा पास करने पर उनके निवास स्थान पर जाकर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा, जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य बीबी सिंगल, भाजपा मंडलाध्यक्ष युवराज कौशिक सहित बूथ की टीम भी उपस्थित रही। विधायक ने शिवानी कपूर द्वारा सिविल सर्विस परीक्षा पास करने पर कहा कि लक्ष्य चाहे कितना भी बड़ा हो, मेहनत और लग्र से उसे पाया जा सकता है। शिवानी ने जिस प्रकार पूरी लग्र से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है, उसकी यह मेहनत दूसरे बच्चों के लिए मिसाल साबित हुई। शिवानी को देखकर दूसरे बच्चे भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में जी तोड़ मेहनत करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। वहीं इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुलभूषण गोयल ने सोमवार को पार्टी नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं के साथ पंचकूला में सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने वाली शिवानी कपूर को उनके निवास स्थान पर जाकर शुभकामनाएं दी और कहा कि होनहार बच्चों की बदौलत ही पंचकूला का नाम रोशन होता है। कुलभूषण गोयल ने कहा कि पंचकूला से पहले भी आइएएस में काफी बच्चे अव्वल आते रहे हैं, लेकिन इस बार ना जानें इस आकड़े में गिरावट आई है। गोयल ने कहा कि पंचकूला में अच्छे कॉलेज एवं यूनिविर्स्टी की बहुत जरुरत है, जिसके लिये मौजूदा सरकार द्वारा कोई काम नहीं किया जा रहा है। इनेलो और बसपा की सरकार सत्ता में आने पर पंचकूला में अच्छे कॉलेज एवं यूनिविर्स्टी खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मेडिकल कॉलेज भी खोले जाएंगे। इस मौके पर कुलभूषण गोयल के साथ जिला प्रवक्ता एवं सिटी प्रधान एसपी अरोड़ा, किसान सेल के नेता दिलबाग सिंह नैन, अविनाश कुकरेजा भी उपस्थित थे। वहीं हरियाणा प्रदेश महिला काग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता, पूर्व जिला उपप्रधान तरसेम गर्ग ने भी शिवानी कपूर को उनकी सफलता पर बधाई दी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।