Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महागठबंधन बनाने की तैयारी में जुटे शरद यादव को राहुल के नेतृत्व पर भरोसा

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Wed, 14 Feb 2018 09:11 AM (IST)

    शरद यादव का कहना है कि वह जल्द ही अपनी पार्टी की घोषणा कर देंगे। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में केंद्र पर बरसे, जबकि राहुल गांधी पर नरम दिखे।

    महागठबंधन बनाने की तैयारी में जुटे शरद यादव को राहुल के नेतृत्व पर भरोसा

    जेएनएन, चंडीगढ़। बिहार विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में महागठबंधन बनाने की तैयारी में जुटे जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का कहना है कि जल्द ही वह अपनी पार्टी की घोषणा कर देंगे। कभी लेफ्ट व जनता दल का मजबूत गढ़ रहे पंजाब में अपने पुराने साथियों को ढूंढने के लिए वे यहां पहुंचे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जहां केंद्र सरकार पर निशाना साधा, वही कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति काफी नरम रुख अपनाया। यादव ने कहा कि राहुल गांधी के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता है, इसमें कोई दो राय नहीं है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि केंद्र में बिखरे हुए विपक्ष का नेतृत्व क्या राहुल गांधी कर सकते हैं? शरद यादव ने नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन पर हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि बिहार में 11 करोड़ लोगों ने गठबंधन को अपना वोट दिया था। नीतीश ने इस गठबंधन को तोड़कर 11 करोड़ लोगों को धोखा दिया।

    बता दें, साझा विरासत कार्यक्रम के माध्यम से गत वर्ष विभिन्न दलों को राजग के खिलाफ एक मंच पर इकट्ठा करने में कामयाब रहे शरद यादव फिर से इन दलों को गोलबंद करने में जुटे हैं। शरद यादव अब अपनी खुद की पार्टी बना रहे हैं। वह 20 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी का एलान कर सकते हैं।

    नीतीश कुमार के राजग में शामिल होने के फैसले से नाराज शरद यादव ने चुनाव आयोग से अपनी पार्टी के लिए 'लोकतांत्रिक जनता दल' नाम आवंटित करने का आग्रह किया है। विकल्प के तौर पर उन्होंने दो और नाम-'अपना जनता दल' और 'समाजवादी जनता दल' सुझाए हैं।

    जदयू से नाराज चल रहे अन्य नेताओं को भी साथ लाने की पहल होगी। इनमें पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी, पूर्व विधायक सतीश कुमार जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। चौधरी से पिछले माह शरद यादव के करीबी अरुण श्रीवास्तव मुलाकात कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ेंः पंजाब में 'आप' की निकली हवा, सिसोदिया व मान ने बनाई दूरी