Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यूटी प्रशासन में काम करने वाले सात सौ कर्मचारियों ने ग्रेड पे घटाए जाने का किया विरोध, सचिवालय के बाहर प्रदर्शन

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 08:52 AM (IST)

    मंगलवार को यूटी प्रशासन (UT Administration) में कार्य करने वाले करीब सात सौ कर्मचारियों ने ग्रेड पे 3200 से घटाकर 1900 किए जाने पर जमकर विरोध किया। उन्होंने करीब दो घंटे तक सेक्टर-9 चंडीगढ़ सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि ग्रेड पे कम से कम 2800 किया जाए। प्रशासन ने कार्रवाई के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है।

    Hero Image
    चंडीगढ़ सचिवालय के बाहर 2800 ग्रेड पे की मांग को लेकर कॉमन कैडर इंप्लाइज का विरोध प्रदर्शन।

    डॉ सुमित सिंह, चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों में कामन कैडर के तहत कार्यरत सात सौ से अधिक क्लर्क और स्टेनोटाइपिस्ट कर्मचारियों ने सेक्टर-9 चंडीगढ़ सचिवालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन ( Protested Against Reducing Grade Pay) किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने यूटी प्रशासन से उन्हें नियमों के तहत 2800 ग्रेड पे दिए जाने की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीते करीब दो वर्ष से कर्मचारी ग्रेड पे को सेंट्रल नियमों के तहत किए जाने का मुद्दा उठा रहे है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन की अनदेखी से परेशान कामन कैडर इंप्लाइज यूनियन चंडीगढ़ ने अपने हक के लिए मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया।

    ग्रेड पे को 3200 से घटाकर 1900 करने पर विरोध

    दोपहर बाद भारी संख्या में यूटी कामन कैडर कर्मचारी सेक्टर-9 हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग के पास एकजुट हुए और फिर मार्च पास करते हुए यूटी सचिवालय के बाहर पहुंचे। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि यूटी प्रशासन की ओर से उनके ग्रेड पे को नियमों की अनदेखी करते हुए 3200 से घटाकर 1900 कर दिया गया है।

    इससे कर्मचारियों को आर्थिक तौर पर तो नुकसान हो ही रहा है अधिकतर कर्मचारियों को प्रमोशन के लिए 18 वर्ष तक लंबा इंतजार करना पड़ेगा। कामन कैडर यूनियन के सदस्य मनदीप के अनुसार 50 से अधिक ऐसे कर्मचारी हैं जिन्होंने अधिक ग्रेड पे की नौकरी छोड़कर चंडीगढ़ प्रशासन में ज्वाइन किया है।

    यह भी पढ़ें: Chandigarh News: गृह मंत्रालय ने 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण मामले में यूटी प्रशासन से मांगा जवाब

    कर्मचारियों के कड़े रुख को देखते हुए प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा ने यूनियन के कुछ पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया। बैठक में राजीव वर्मा ने दो हफ्ते में कर्मचारियों के मामले का हल निकाल लिया जाएगा। सलाहकार ने कर्मचारियों से जुड़ी फाइल पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आगे की कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। 

    ग्रेड पे कम हुआ तो 120 क्लर्क ने छोड़ दी नौकरी

    यूटी प्रशासन में कार्यरत्त क्लर्क और स्टेनोग्राफर का आरोप है कि उन्हें साथ लगते राज्यों से भी कम ग्रेड पे दिया जा रहा है। 2021 में यूटी प्रशासन की ओर से की गई भर्ती में 3200 ग्रेड पे नोटिफिकेशन में जारी किया था, लेकिन बीच में ही इसे घटाकर 1900 कर दिया गया। प्रशासन के इस फैसले से कर्मचारियों का मासिक वेतन काफी कम हो गया। डेढ़ वर्ष में 340 में से 120 से अधिक कर्मचारी नौकरी छोड़ चुके हैं। रेगुलर पोस्ट पर नियुक्त कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन में कांट्रैक्ट पर काम कर रहे क्लर्क भी उनसे अधिक वेतन ले रहे हैं।

    कार्रवाई के लिए मांगा दो सप्ताह का समय-प्रशासन

    यूटी प्रशासन का सात सौ कर्मचारियों का ग्रेड पे 3200 से घटाकर 1900 करना एकदम गलत फैसला था। दो वर्ष से कर्मचारी अधिकारियों से लेकर सांसद और दूसरे नेताओं के पास चक्कर काट रहे हैं। मजबूरी में कर्मचारियों को अपने हक के लिए प्रदर्शन करने का फैसला लिया। सलाहकार ने यूनियन के सदस्यों की शिकायत को काफी गंभीरता से सुना और दो हफ्ते में मामले में सकारात्मक फैसले का आश्वासन दिया है।

    परवीन , प्रेसिडेंट चंडीगढ़ कामन कैडर इम्पलाइज यूनियन,चंडीगढ़ प्रशासन

    यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के सीजेएम को दिया आदेश- खनौरी बॉर्डर पर घायल हुए प्रीतपाल सिंह के बयान दर्ज करें