विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुलजार सिंह के परिवार से नौकरी का वादा या सिर्फ सिफारिश? राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार पर धोखा देने के लगाए आरोप

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:34 PM (IST)

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात कर सरकार पर नौकरी के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया और हरपाल सिंह चीमा पर कार्रवाई मांगी।

पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग।

पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग।

HighLights

  1. राजा वड़िंग ने गुलजार सिंह परिवार से मुलाकात कर सरकार पर आरोप लगाए।

  2. परिवार को नौकरी के बजाय सिफारिश पत्र देकर गुमराह किया गया।

  3. वड़िंग ने वित्त मंत्री चीमा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की।

डाॅ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात कर आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने परिवार को नौकरी देने के नाम पर गुमराह किया।

वड़िंग के अनुसार, सरकार की ओर से परिवार को नौकरी का वास्तविक नियुक्ति पत्र देने के बजाय संगरूर के डिप्टी कमिश्नर की ओर से मुख्य सचिव को अनुकंपा के आधार पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की सिफारिश वाला पत्र दिया गया। परिवार को इसे नौकरी का प्रस्ताव बताकर गुलजार सिंह के अंतिम संस्कार से पहले सौंपा गया।

यह भी पढ़ें- 300-350 रुपये किलो का पनीर खरीद रहे हैं तो सावधान! फिरोजपुर में 11 सैंपल फेल, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

कांग्रेस न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी

वड़िंग ने इसे परिवार के साथ धोखा और ठगी करार देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

यह भी पढ़ें- भाजपा का 117 विधानसभा सीटों पर बड़ा अभियान, 18 सितंबर से निकलेंगी चार ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राएं’

जानें क्या है मामला

संगरूर के तूर बनजारा गांव के गुलजार सिंह ने कथित तौर पर प्रताड़ना और अपमान से परेशान होकर आत्महत्या की थी। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे के नशे की लत से जुड़े मामले को लेकर उन पर दबाव बनाया गया। गुलजार सिंह के कथित बयान में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का नाम भी सामने आने का कांग्रेस दावा कर रही है। मामले को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है।

वड़िंग ने कहा कि विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाना गलत है। एक गरीब परिवार के सदस्य की मौत के बाद उसके साथ खड़ा होना कांग्रेस की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता तक परिवार के साथ खड़े हैं। शुक्रवार को कांग्रेस ने गुलजार सिंह मामले में चीमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पूरे पंजाब में जिला स्तर पर प्रदर्शन भी किया।

यह भी पढ़ें- बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से लेनदेन प्रभावित, पंजाब में 28 से 30 सितंबर तक बैंकिंग सेवाएं रहेंगी बाधित