विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से लेनदेन प्रभावित, पंजाब में 28 से 30 सितंबर तक बैंकिंग सेवाएं रहेंगी बाधित

Published: Fri, 11 Sep 2026 01:38 PM (IST)

बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल से अमृतसर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। यूनियन ने 28 से 30 सितंबर तक ...और पढ़ें

पंजाब में शुक्रवार को हड़ताल के कारण बंद बैंक।

पंजाब में शुक्रवार को हड़ताल के कारण बंद बैंक।

HighLights

  1. बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से लेनदेन और चेक क्लीयरिंग प्रभावित हुए।

  2. 28-30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन।

  3. मुख्य मांगें: पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह और प्रोत्साहन राशि।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को की गई एक दिवसीय हड़ताल का असर बैंकिंग सेवाओं पर देखने को मिला। हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में लेनदेन, चेक क्लीयरिंग समेत कई काम प्रभावित रहे। इससे जरूरी बैंकिंग कार्य करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सेंट्रल बैंक आफ इंडिया एम्पलाइज यूनियन और सेंट्रल बैंक आफिसर्स यूनियन चंडीगढ़ जोन की अमृतसर में हुई बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। यूनियन ने 11 सितंबर की एक दिवसीय हड़ताल के बाद अब 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल करने की घोषणा की है। इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया गया है।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर सरकार पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बैंकों में सप्ताह में केवल पांच दिन काम करवाना शामिल है। इसके अलावा कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने की मांग भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बहबल कलां गोलीकांड में SIT के सामने पेश नहीं हुए सुखबीर बादल; बोले- 30 सितंबर के बाद ही देंगे जवाब

सभी पात्र कर्मचारियों को मिले प्रोत्साहन राशि

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रोत्साहन राशि को लेकर कुछ कर्मचारियों को लाभ देने की घोषणा की गई है। हालांकि, यूनियन की मांग है कि सरकार की ओर से घोषित प्रोत्साहन राशि का लाभ नियमों के अनुसार सभी पात्र बैंक कर्मचारियों को समान रूप से दिया जाए।

यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत सितंबर में तीन दिन की हड़ताल के बाद अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- गैंगस्टरों से मिले हैं पंजाब बॉर्डर रेंज के अधिकारी! सुखजिंदर रंधावा ने लगाए आरोप, बोले- जांचें कॉल डिटेल्स

रणनीति पर हो रहा विचार

प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए अमृतसर क्षेत्र में कर्मचारियों की बैठकें शुरू कर दी गई हैं। इन बैठकों में कर्मचारियों को आंदोलन की रणनीति, मांगों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

बैठक में कर्मचारी नेता राजेश वर्मा, सुरेश भाटिया, गुरमीत सिंह, संजीव भल्ला, एसके फुल, लज्जा कुमारी, अनिल राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में सड़क हादसे में घायल ASI पवन कुमार की मौत, 12 दिन वेंटिलेटर पर रहे; CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा