विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिअद डेमोक्रेटिक और टकसाली ने बनाई शिअद संयुक्त पार्टी, नया नाम शिरोमणि अकाली दल संयुक्त

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 17 May 2021 09:01 PM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 07:09 AM (IST)

पंजाब में शिअद डेमोक्रेटिक और शिअद टकसाली का विलय हो गया है और इसकी जगह नया सियासी दल बनाया गया ...और पढ़ें

सुखदेव सिंह ढी़ढसा और रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा की फाइल फोटो।
सुखदेव सिंह ढी़ढसा और रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। Punjab Politics: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक ध्रुवीकरण शुरू हो गया है। राज्‍य में दो दलों का विलय कर नई सियासी पार्टी का गठन किया गया है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) डेमोक्रेटिक और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) टकसाली का विलय हो गया है। दोनों पार्टियों का विलय होने के बाद अब शिरोमणि अकाली दल (शिअद) संयुक्त के रूप में नई पार्टी सामने आई है।

सुखदेव सिंह ढींडसा बने प्रधान और रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा होंगे सरपरस्त

सुखदेव सिंह ढींडसा शिरामणि अकाली दल (शिअद) संयुक्‍त के प्रधान बनाए गए हैं। इसके साथ ही पंथक नेता व पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा इस पार्टी के सरपरस्त होंगे। सोमवार को दोनों पार्टियों की बैठक में यह फैसला लिया गया है। नई पार्टी के गठन के साथ ही राज्‍य में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तोड़जोड़ और ध्रुवीकरण तेज हाेने की संभावना है।

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए सुखदेव सिंह ढींडसा ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कोरोना और किसान संघर्ष के दौरान दान के रूप में आई राशि का विवरण मांगा है।

उन्होंने कहा कि वे इस संबंधी श्वेत पत्र जारी करें ताकि देश और दुनिया में बस रहे सिख कौम को पता लग सके कि दान के रूप में आई रकम का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम 1984 के सिख कत्लेआम से जुड़ा हुआ है। ऐसे में दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 12 करोड़ रुपये हासिल किए हैं। क्या बादल बताएंगे कि कातिलों से दान के रूप में पैसे लेना कितना वाजिब है।

इस बैठक में पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां, जस्टिस निर्मल सिंह, पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह, विधायक व पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा, पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, मिट्ठू सिंह, पूर्व विधायक रणजीत सिंह तलवंडी, निधड़क सिंह बराड़, करनैल सिंह पीर मोहम्मद, देसराज धुग्गा आदि भी उपस्थित थे।

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें