मिलिए चंडीगढ़ के राजिंद्र से, सचिन तेंदुलकर के इतने बड़े फैन कि 'शून्य से महाशतक' में लिख डाले सारे रिकार्ड
Sachin Tendulkar Fan in Chandigarh चंडीगढ़ के रहने वाले राजिंद्र कुमार ठकराल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। राजिंद्र ने सचिन तेंदुलकर के इतने बड़े फैन हैं कि उन्होंने सचिन पर किताब शून्य से महाशत लिखी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के वैसे तो करोड़ों फैंस हैं। देश ही नहीं विदेश में भी उनके बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। हालांकि सुधीर गौतम को ही लोग सचिन के सबसे बड़े फैन के तौर पर जानते हैं। वहीं, चंडीगढ़ में भी सचिन तेंदुलकर के एक ऐसे फैन हैं जिन्होंने सचिन पर किताब लिखी है। वह कभी सचिन तेंदुलकर से मिले नहीं है, लेकिन वह उनके इतने बड़े फैन हैं कि उनका हर मैच देखा है।
चंडीगढ़ के रहने वाले राजिंद्र कुमार ठकराल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। राजिंद्र ने सचिन तेंदुलकर के इतने बड़े फैन हैं कि उन्होंने सचिन पर किताब 'शून्य से महाशत' लिखी है। राजिंद्र ने अपने घर के अंदर सचिन तेंदुलकर के दोहरे शतक को समर्पित एक छोटा सा स्टेडियम भी बनाया है। इतना ही नहीं राजिंद्र ने सचिन तेंदुलकर के सभी रिकॉर्ड के चित्र संजोए हुए हैं। इससे पहले उन्होंने एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी।
अब राजिंद्र कुमार ठकराल ने सचिन पर एक बुक शून्य से महाशतक को लॉन्च किया है। यह बुक राजिंद्र ने खुद लिखी है और इसे रिगी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है। शनिवार को इस किताब को न्यू पब्लिक स्कूल सेक्टर-18 में लॉन्च किया गया। यह पुस्तक सचिन तेंदुलकर की जीवन शैली को समर्पित है। यह किताब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड का अनूठा संग्रह है। राजिंद्र ने कहा कि किताब सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए सभी रिकॉर्ड्स को पाठकों को अनोखे और अलग तरीके से बताती है।
शून्य से महाशतक किताब की लांचिंग के मौके पर प्रकाशक उमेश सहगल, मुंबई से सचिन के डुप्लीकेट बलबीर की भी खास तौर पर चंडीगढ़ पहुंचे थे। उन्हें राजिंद्र कुमार ने ही विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। सचिन तेंदुलकर के डुप्लीकेट बलबीर ने कहा कि सचिन की किताब के विमोचन पर चंडीगढ़ आना मेरे लिए सम्मान की बात है।
राजिंद्र ठकराल ने बताया कि उन्हें इस किताब को लिखने में एक साल से अधिक का समय लगा है। उन्होंने बताया कि मैंने सचिन के पुराने मैचों का डाटा इकट्ठा किया और फिर हर उस मैच को भी देखा जिनमें सचिन खेले थे। राजिंद्र को पुराने मैचों का डाटा इकट्ठा करने में बहुत परेशानी हुई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और किताब लिख डाली। राजिंद्र कुमार ठकराल ने कहा कि वह आज तक कभी भी सचिन तेंदुलकर से नहीं मिले हैं। लेकिन दिल में सचिन से मिलने की हसरत के साथ जी रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह हसरत एक दिन जरूर पूरी होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।