Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब सीएम भगवंत मान बाेले- 'अच्छे दिनों’ का इंतज़ार कर रहे गुजरात में ‘आप’ की सरकार बनने पर आएंगे सच्चे दिन

    By Jagran NewsEdited By: Sunil kumar jha
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 11:56 PM (IST)

    Bhagwant Mann पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान गुजरात मेें आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। उन्‍होंने वहां एक जनसभा में कहा कि अच्‍छे दिन का इंतजार कर रहे गुजरात मेंं आप की सरकार बनने पर सच्‍चे दिन आएंगे।

    Hero Image
    गुजरात के वलसाड में जनसभा को संबोधित करते भगवंत मान। (स्रोत- पंजाब डीपीआर)

    चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान आजकल गुजरात में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में जुटे हुुए हैं। उन्‍होंंने रविवार को गुजरात के वलसाड में जनसभा को संबाेधित किया। भगवंत मान ने आज कहा कि गुजरात के लोगों ने किसी विकल्प की कमी के कारण भाजपा को 27 साल से अधिक का समय दिया, लेकिन अब राज्य में बदलाव की हवा चल रही है। 'अच्‍छे दिन' का इंतजार कर रहे गुजरात के आप की सरकार बनने पर 'सच्‍चे दिन' आएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा, विकल्प की कमी से गुजरात ने भाजपा को 27 सालों से अधिक का समय दिया

    भगवंत मान ने कहा कि पिछले 27 सालों में गुजरात विकास पक्ष से पिछड़ा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2.50 लाख करोड़ रुपये के बजट वाले राज्य पर 3.50 लाख करोड़ रुपये का कजऱ् है। भगवंत मान ने कहा कि गुजरात के लोग सोए हुए भी टैक्स भर रहे हैं, जबकि भाजपा के दोस्त इस पैसे को लूट रहे हैं।

    बोले- गुजरात में बनेगी आन की लोक हितैषी सरकार 

    उन्‍होंने कहा कि गुजरात ‘आप’ को भारी बहुमत देकर पंजाब और दिल्ली का रिकॉर्ड तोड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोग गुजरात से भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का बेसब्री से इंंतज़ार कर रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि दिसंबर में ‘आप’ राज्य में लोक-हितैषी सरकार बनाएगी।

    गुजरात में जनसभा में दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान। (स्रोत- पंजाब डीपीआर)

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे ‘अच्छे दिन’ अभी भी एक सपना है लेकिन गुजरात में ‘आप’ की ईमानदार सरकार बनने के बाद ‘सच्चे दिन’ आएंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में मतदान के बाद विकासमुखी सरकार आएगी। भगवंत मान ने कहा कि यह सरकार राज्य के सभी स्वतंत्रता सेनानियों की ख्वाहिशों पर खरा उतरेगी।

    भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए मान ने कहा कि यह लोगों को सुविधाएं देने का विरोध करते आ रहे हैं, जबकि उन्होंने अपने दोस्तों को दोनों हाथों से खज़़ाना लुटाया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं और इनके दरबारियों ने जनता के पैसे को बेरहमी से लूटा है। यह हैरानी की बात है कि यह नेता ‘आप’ की लोक हितैषी पहलों का विरोध करते हैं।

    कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताया 

    भगवंत मान ने कांग्रेस को भाजपा की ‘बी’ टीम बताया। उन्‍होंने कहा कि भगवा पार्टी ने कई राज्यों में कांग्रेस के विधायक खऱीदे हैं। यह लोकतंत्र का कत्ल है लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इस मामले का किसी भी आधार पर विरोध नहीं किया। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब कांग्रेस देश भर में ‘विधायक बिकाऊ की तख़्ती’ के साथ कार्यालय खोलेगी।

    पंजाब में लिए गए फैसलों के बारे में दी जानकारी

    उन्‍होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और भाजपा ने लोकतांत्रिक नैतिक मूल्यों का मज़ाक उड़ाने के लिए एक दूसरे के साथ हाथ मिला लिया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने देश का पैसा अंग्रेज़ों की अपेक्षा अधिक बेरहमी से लूटा है। पंजाब में राज्य सरकार की कई लोक-हितैषी पहलों का हवाला देते हुए भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘एक विधायक, एक पेंशन’ बिल पास किया है, जिसमें हरेक विधायक को केवल एक ही पेंशन का प्रावधान है, जबकि पहले हर कार्यकाल के लिए अलग-अलग पेंशन मिलती थी।

    कहा- पंजाब में 17 हजार से अधिक नौकरियां मेरिट पर दीं

    उन्होंने कहा कि इसी तरह राज्य सरकार ने 17,000 से अधिक सरकारी नौकरियांं केवल मेरिट के आधार पर नौजवानों को दी हैं। भगवंत मान ने कहा कि राज्य में ठेके के आधार पर रखे 36,000 कर्मचारियों को रेगुलर करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और हाल ही में राज्य सरकार ने 9000 के करीब कर्मचारियों की सेवाएं रेगुलर करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

    भगवंत मान ने कहा कि लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब में 100 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह स्कूलों को उच्च वर्ग के मानक स्कूलों में बदला जा रहा है। भगवंत मान ने यह भी कहा कि पंजाब के हर घर को 600 यूनिट बिजली मुफ़्त दी जा रही है। भगवंत मान ने कहा कि गुजरात में रैलियों में जुड़ रही भारी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि यहां ‘आप’ की सरकार बनेगी। राज्य में पार्टी को मिले भारी समर्थन से भाजपा चिंतित है।