Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जून में जीएसटी से कमाए 170 करोड़, पिछले साल से 41 फीसद ज्यादा

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 01 Jul 2022 11:32 PM (IST)

    प्रशासन ने जून-2022 में जीएसटी से कुल 170 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है। यह पिछले जून 2021 के मुकाबले 41 फीसद अधिक है। जून 2021 में जीएसटी से प्रशासन ...और पढ़ें

    Hero Image
    जून में जीएसटी से कमाए 170 करोड़, पिछले साल से 41 फीसद ज्यादा

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : प्रशासन ने जून-2022 में जीएसटी से कुल 170 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है। यह पिछले जून 2021 के मुकाबले 41 फीसद अधिक है। जून 2021 में जीएसटी से प्रशासन को 120 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इस बार 50 करोड़ रुपये राजस्व अधिक जुटाया गया है। अप्रैल 2022 में सबसे ज्यादा 249 करोड़ रुपये राजस्व जुटाया गया है। जीएसटी लागू हुए पांच साल पूरे हो गए हैं, जुलाई 2017 में जीएसटी लागू किया गया था। इन पांच साल में चंडीगढ़ प्रशासन ने 8,995 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। देशभर में जीएसटी रिटर्न फाइलिग में चंडीगढ़ हमेशा आगे रहा है, पहले पांच राज्यों की सूची में चंडीगढ़ का नाम शामिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर रणधीर सिंह ने बताया कि गाड़ियों की सेल, रेस्टोरेंट्स, क्लब और अन्य मनोरंजन के साधनों के जरिए प्रशासन को सबसे ज्यादा जीएसटी आता है। मानकर चलें तो 40 से 45 फीसद जीएसटी इनके जरिए आता है। हर माह प्रशासन जीएसटी से औसतन 150 से 160 करोड़ रुपये की कमाई करता है। कोरोना महामारी की वजह से लगे लाकडाउन के कारण सभी कारोबार और व्यापार पूरी तरह ठप पड़ जाने की वजह से प्रशासन को वर्ष 2020 और 2021 के शुरुआती माह में कमाई नहीं हो पाई, नहीं तो बीते पांच साल में चंडीगढ़ प्रशासन 10 हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर जाता। जीएसटी से जुटाया राजस्व

    माह 2021 2022 बढ़ोत्तरी (फीसद में)

    अप्रैल 203 249 22

    मई 130 167 29

    जून 120 170 41 (नोट- रुपये करोड़ में) उत्तर भारत में इन राज्यों से जीएसटी से जुटाया राजस्व

    राज्य जून-2022 जून 2021 (बढ़ोत्तरी फीसद में)

    उत्तराखंड 1281 702 82

    हरियाणा 6,714 3,802 77

    दिल्ली 4,313 2,656 62

    पंजाब 1,683 1,111 51

    चंडीगढ़ 170 120 41

    हिमाचल प्रदेश 693 519 34

    जम्मू-कश्मीर 372 300 24 (नोट- रुपये करोड़ में)