Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब की झांकी में इस बार क्या होगा खास? CM भगवंत मान ने दिए स्पेशल टिप्स, बाबा शेख फरीद को भी किया जाएगा याद

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 12:46 PM (IST)

    इस साल की गणतंत्र दिवस परेड पंजाब वासियों के लिए खास है। दो साल के बाद इस बार परेड में पंजाब की झांकी दिखाई जाएगी। झांकी की खासियत है कि इसमें पंजाब ...और पढ़ें

    Hero Image
    गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार दिखाई जाएगी पंजाब की झांकी

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। दो साल के बाद एक बार फिर राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी नजर आएगी। झांकी सूफी संत बाबा शेख फरीद और पंजाबी संस्कृति को समर्पित है। इसमें प्राचीन पंजाब का हर रंग देखने को मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झांकी में दिखेगा बैल की खेती करने का दृश्य

    लोक संपर्क विभाग की ओर से तैयार की गई झांकी में पंजाब के पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों ढोल, तूबी के अलावा बैलों की जोड़ी भी नजर आएगी। लोक संपर्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में पंजाब का बड़ा योगदान है। इस प्रकार बैलों से खेती करने का दृश्य दिखाया गया है क्योंकि किसान और किसानी के लिए खेती का बहुत महत्व है।

    झांकी में बाबा शेख फरीद को विशेष रूप से दिखाया गया है 

    केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने राज्य सरकार की झांकी परेड में शामिल करने को मंजूरी दे दी है जिसके बाद लोक संपर्क विभाग ने पूरे जोर शोर से झांकी की तैयारी कर ली है। पंजाब की झांकी अन्य राज्यों से बिल्कुल अलग होगी। बाबा शेख फरीद को पंजाबी का पहला कवि माना जाता है। इस तरह झांकी में बाबा शेख फरीद, पंजाब के संगीत और संस्कृति को प्रस्तुत किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने दिए टिप्स 

    मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब की संस्कृति और कृषि से बहुत लगाव है और उन्होंने इसमें रूचि लेते हुए संस्कृति को समर्पित झांकी के दृश्य प्रदर्शित करने के लिए कई टिप्स साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि झांकी के प्रदर्शन के दौरान बाबा फरीद की पंक्तियां पढ़ी जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- Republic Day 2024: परेड से पंजाब की झांकी हटी तो CM मान ने लिया बड़ा फैसला, राज्य सरकार ने एक नहीं; नौ झांकियां की तैयार

    साल 2023 और 2024 की परेड में नहीं थी पंजाब राज्य की झांकी 

    वर्ष 2023 और 2024 में केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड से पंजाब की झांकी को बाहर रखा था। हालांकि कई अन्य राज्यों को भी परेड में जगह नहीं मिली थी लेकिन पंजाब ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। 

    पंजाब सरकार ने तैयार झांकियों को पंजाब के जिलों में दिखाया था। 2024 में परेड के लिए तीन झांकियां बनाई गई थी, जिसमें पंजाब शहीद व कुर्बानियों की गाथा, नारी शक्ति माई भागो की झांकी व पंजाब के अमरी सभ्याचार से जुड़ी झांकी शामिल थी। जिसे मंजूर नहीं किया गया था।

    इस बार केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल की हैं। इसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, बिहार, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, गोवा, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Republic Day Parade 2024: गणतंत्र दिवस परेड से पंजाब और पश्चिम बंगाल की झांकियां क्यों हटी? रक्षा मंत्रालय ने दिया जवाब