Move to Jagran APP

पंजाब कांग्रेस का पुनर्गठन व कैबिनेट विस्तार शीघ्र

पंजाब में कांग्रेस के संगठन में जल्‍द ही बदलाव होगा। इसके साथ ही राज्‍य कैबिनेट का विस्‍तार भी होगा, लेकिन यह लुधियाना नगर निगम चुनाव के बाद होगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 19 Jan 2018 08:52 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jan 2018 05:46 PM (IST)
पंजाब कांग्रेस का पुनर्गठन व कैबिनेट विस्तार शीघ्र

जेएनएन, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीरवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार लुधियाना नगर निगम चुनाव के बाद किया जाएगा और प्रदेश कांग्रेस का पुनर्गठन भी शीघ्र होगा। उन्होंने राहुल के साथ बैठक में दोनों मामलों पर विचार-विमर्श किया।

loksabha election banner

कैप्टन ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बहुत जल्दी प्रदेश में पार्टी का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके अलावा मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए पहले की तरह अब भी नए मंत्रियों के चयन के लिए नौजवान और हुनर के सुमेल को प्रमुखता दी जाएगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़, पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी आदि भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: युवती ने संबंध बना लाखों लूटे, फिर परिवार भी करने लगा ब्लैकमेल

उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल में आठ मंत्रियों को और शामिल करना है। कैबिनेट विस्तार का फैसला लंबे समय से टलता आ रहा है। रेत खनन विवाद में घिरने के बाद ऊर्जा व सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह के इस्तीफे के बाद अब एक और मंत्री पद खाली हो गया है।

अभी तक लुधियाना, जालंधर जैसे बड़े जिलों से एक भी मंत्री कैबिनेट में नहीं है। राणा के इस्तीफे के बाद दोआबा क्षेत्र से अब कोई भी मंत्री कैबिनेट में नहीं बचा है। मंत्री पद हासिल करने के लिए विधायकों ने पूरा जोर लगा रखा है लेकिन किसकी लॉटरी लगेगी यह तो समय ही बताएगा।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में एक और महिला कलाकार की हत्या, खेत में पड़ा मिला भजन गायिका का शव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.