राजीव वर्मा बने चंडीगढ़ के नए एडवाइजर, 1992 बैच के हैं IAS अधिकारी; इसके पहले पुडुचेरी में थे सचिव
चंडीगढ़ को उसका नया एडवाइजर मिल गया है। राजीव वर्मा अब से चंडीगढ़ के एडवाइजर के रूप में कार्य करने वाले हैं। वहीं आईएएस पूर्वा गर्ग का चंडीगढ़ प्रशासन से अब अंडमान निकोबार तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पर आईएएस चौधरी अभिजीत विजय पुडुचेरी से चंडीगढ़ प्रशासन में पद संभालेंगे। राजीव वर्मा की करें तो वह 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को तीन महीने बाद अपना सलाहकार मिल गया है। केंद्र सरकार की ओर से राजीव वर्मा को चंडीगढ़ प्रशासक का सलाहकार नियुक्त किया है। वहीं आईएएस पूर्वा गर्ग का चंडीगढ़ प्रशासन से अब अंडमान निकोबार तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पर आईएएस चौधरी अभिजीत विजय पुडुचेरी से चंडीगढ़ प्रशासन में पद संभालेंगे।
अगले स्पताह से ज्वाइंन करने की संभावना
वर्मा 1992 बैच के आईएएस अधिकारी है जो कि इस समय पांडिचेरी के मुख्य सचिव के पद पर तैनात है। आदेश जारी होने के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह राजीव वर्मा चंडीगढ़ आकर अपना पद संभालेंगे। तीन माह पहले डॉ. धर्मपाल रिटायर हो गए थे तब से सलाहकार का पद खाली था। सलाहकार का चार्ज गृह सचिव के पास है।
हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन भी होंगे वर्मा
नवनियुक्त सलाहकार चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन भी होंगे। इसके साथ ही आईएएस पूर्वा गर्ग का चंडीगढ़ प्रशासन से अंडमान निकोबार तबादला कर दिया गया है उनकी जगह पर आईएएस चौधरी अभिजीत विजय पुडुचेरी से चंडीगढ़ प्रशासन में पद संभालेंगे।पूर्वा गर्ग इस समय सिटको की चेयरमैन पद पर तैनात थी।
मूल रूप से UP के हैं राजीव वर्मा
सलाहकार पद पर एजीएमयूटी (अरुणाचल, गोवा, मिजोरम एंड यूनियन टेरिटरी) कैडर के अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। अप्रैल 2022 से राजीव वर्मा पांडिचेरी के मुख्य सचिव के पद पर तैनात है।राजीव वर्मा को चंडीगढ़ भेजने के साथ ही केंद्र सरकार ने वर्ष 1994 बैच के शर्त चौहान को अरुणाचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। आईएएस राजीव वर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।