Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rain In Chandigarh: ट्राईसिटी में सबसे ज्यादा मोहाली में 60.5 एमएम बारिश, फिर खुलेंगे सुखना लेक के फ्लड गेट

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Thu, 21 Jul 2022 12:42 PM (IST)

    Rain In Chandigarh चंडीगढ़ पंचकूला और मोहाली में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। ट्राईसिटी में झमाझम बारिश का दौर जारी है। सबसे ज्यादा मोहाली में 60.5 एमएम बारिश हुई है। चंडीगढ़ में भी 50 एमएम बारिश हुई है।

    Hero Image
    चंडीगढ़ में जोरदार बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया।

    बलवान करिवाल, चंडीगढ़। Rain In Chandigarh: सुबह की शुरुआत तेज बारिश से हुई। ट्राइसिटी में वीरवार अलसुबह से ही जमकर बारिश का दौर जारी है। बारिश की गति थोड़ी मध्यम होने लगती है तो उसके बाद फिर रफ्तार बढ़ जाती है। सुबह से अब तक चंडीगढ़ में 50 मिली मीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। ज्यादा बारिश सुबह साढ़े आठ बजे के बाद हुई है। साढ़े आठ बजे के बाद से अब तक चंडीगढ़ में 31 एमएम बारिश हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं इससे पहले 20.1 एमएम बारिश हुई थी। यही हाल ट्राइसिटी में भी रहा। बात ट्राइसिटी की करें तो मोहाली में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। वीरवार सुबह मोहाली में साढ़े आठ बजे तक 60.5 एमएम बारिश हुई। वहीं साढ़े आठ से पहले 20.5 एमएम बारिश हुई। वहीं पंचकूला की बात करें तो साढ़े 8 बजे के बाद से अब तक यहां 40.0 एमएम बारिश हुई। वहीं इससे पहले 26.5 एमएम बारिश हुई।

    जगह-जगह जलभराव

    लगातार बारिश होने से ट्राईसिटी में जगह-जगह जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत आई। कई वाहन पानी में ही खराब हो गए। लोग इन वाहनों को धक्का लगाकर ले जाते दिखे। स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हुई। पानी में से ही बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। कई स्कूलों में भी पानी जमा हो गया।

    फिर खुलेंगे सुखना लेक के फ्लड गेट

    सुखना लेक के कैचमेंट एरिया में भी खूब बारिश हुई है। इससे लेक में पानी आने का दौर जारी है। ऐसा लग रहा है कि दोबारा से लेक के फ्लड गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। लेक का जलस्तर बढ़कर 1662.30 एमएम तक पहुंच गया है। अगर यहा 1162.50 फीसद तक होता है तो फ्लड गेट खोलने पड़ेंगे। सप्ताह में दूसरी बार फ्लड गेट खुलेंगे। इससे पहले भी एक बार फ्लड गेट खोले जा चुके हैं।

    ट्राईसिटी में बारिश

    सुबह 8.30 बजे तक

    चंडीगढ़        20.1 एमएम

    मोहाली        60.5 एमएम

    पंचकूला        26.1 एमएम

    सुबह 8.30 बजे के बाद

    चंडीगढ़        31 एमएम

    मोहाली        20.1 एमएम

    पंचकूला        40 एमएम