चंडीगढ़ में सेक्टर-9 के हुक्का बार काओ बाय में रेड, मालिक गिरफ्तार
चंडीगढ़ में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। सेक्टर-9 के एक रेस्टोरेंट में छापा मारकर पुलिस ने बड़ी संख्या में हुक्के बरामद किए और मालिक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हालांकि उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस रेस्टोरेंट पर पहले भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बावजूद शहर में अवैध हुक्का बार लगातार चल रहे हैं। सेक्टर-9 में भी कई रेस्टोरेंट्स पर युवाओं को हुक्का परोसा जाता है। ऐसे ही एक रेस्टोरेंट पर पुलिस ने रेड मारी और बड़ी संख्या में हुक्के बरामद किए।
सेक्टर-3 थाना पुलिस ने यह रेड सेक्टर-9 के एक रेस्टोरेंट काओ बाय में की थी। यहां पार्टी चल रही थी और अचानक पुलिस के छापे से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने देखा कि यहां युवाओं को बिना परमिशन के सरेआम हुक्का परोसा जा रहा था।
पुलिस ने रेड मार कर रेस्टोरेंट के मालिक मनवीर कलेर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सिगरेट्स एंड अदर टोबेको प्रोडक्ट्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। हालांकि आरोपित को पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया।
इसी रेस्टोरेंट पर पहले भी कई बार पुलिस ने रेड की है और एफआइआर भी दर्ज हुई हैं। पुलिस की रेड के बाद कुछ दिन तक तो यहां शांति रहती है लेकिन इसके बाद फिर से युवाओं को हुक्का परोसना शुरू कर दिया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।