विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AAP के उम्मीदवारों की सूची के बाद कांग्रेस सक्रिय, राहुल गांधी आज पंजाब के नेताओं से लेंगे दावेदारों का फीडबैक

Published: Mon, 02 Nov 2026 01:33 PM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। राहुल गांधी आज वरिष्ठ नेताओं के साथ ...और पढ़ें

दिल्ली में चल रही बैठकों के दौर में मौजूद राहुल गांधी, आईएनसी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल।

दिल्ली में चल रही बैठकों के दौर में मौजूद राहुल गांधी, आईएनसी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल।

HighLights

  1. राहुल गांधी आज पंजाब कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे।

  2. 2027 विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर होगी चर्चा।

  3. संगरूर में होने वाली इंसाफ रैली पर भी मंथन।

डॉ सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद कांग्रेस हाईकमान भी टिकट वितरण को लेकर सक्रिय हो गया है। सोमवार को दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संभावित उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।

एक सप्ताह के भीतर पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ हाईकमान की यह तीसरी अहम बैठक होगी। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में पंजाब के नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा हो चुकी है। अब उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर फोकस रहेगा।

यह भी पढ़ें- पठानमाजरा और जौड़ामाजरा की जाएगी विधायकी! AAP का बागी विधायकों पर एक्शन; सदस्यता रद कराने की तैयारी

दावेदारों की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा

बैठक में टिकट के दावेदारों की राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के चयन में उनकी साफ छवि, जनता के बीच पकड़, क्षेत्र में सक्रियता और चुनाव जीतने की क्षमता को प्रमुख आधार बनाया जा सकता है। इसके अलावा मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन, नए चेहरों की संभावनाओं और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति पर भी विचार-विमर्श होगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 दिन में 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा; कुंवर विजय प्रताप ने छोड़ा विधायक का पद

सीएम मान के गृह जिले में होगी रैली

बैठक का एक महत्वपूर्ण एजेंडा चार नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह क्षेत्र संगरूर में होने वाली कांग्रेस की इंसाफ रैली भी रहेगी। राहुल गांधी इस रैली के माध्यम से पंजाब में पार्टी के चुनावी अभियान को धार देंगे।

पंजाब कांग्रेस के नेता रैली की तैयारियों, भीड़ जुटाने की रणनीति, विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी और उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों को लेकर राहुल गांधी को फीडबैक देंगे। रैली में कानून-व्यवस्था, नशा, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और पंजाब से जुड़े अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- 'नेताओं को डराने की साजिश', सुंदर शाम अरोड़ा के घर ईडी की छापामारी पर भड़की कांग्रेस; BJP पर साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।