विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पठानमाजरा और जौड़ामाजरा की जाएगी विधायकी! AAP का बागी विधायकों पर एक्शन; सदस्यता रद कराने की तैयारी

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:17 AM (IST)

आम आदमी पार्टी पंजाब में अपने दो विधायकों, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा, की विधानसभा सदस्यता रद करने के लिए स्पीकर से संपर्क करेगी।

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आप पठानमाजरा और जौड़ामाजरा की विधानसभा सदस्यता रद कराने की करेगी मांग।

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आप पठानमाजरा और जौड़ामाजरा की विधानसभा सदस्यता रद कराने की करेगी मांग।

HighLights

  1. AAP दो विधायकों की सदस्यता रद कराएगी

  2. हरमीत पठानमाजरा और चेतन जौड़ामाजरा पर कार्रवाई

  3. पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण लिया फैसला

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने दो विधायकों हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की तैयारी कर ली है।

पार्टी अब दोनों विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद कराने के लिए विधानसभा स्पीकर से मांग करेगी। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते आम आदमी पार्टी पहले ही दोनों विधायकों को निलंबित कर चुकी है। इसके बाद दोनों विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

विधानसभा स्तर पर भी कार्रवाई करना चाहती है पार्टी

आम आदमी पार्टी की ओर से दोनों विधायकों की सदस्यता समाप्त कराने की मांग को लेकर विधानसभा स्पीकर के समक्ष मामला उठाया जाएगा। पार्टी का मानना है कि दोनों विधायकों की गतिविधियां पार्टी के खिलाफ रही हैं और उन्होंने संगठन के फैसलों के विपरीत जाकर काम किया है। ऐसे में अब पार्टी उनके खिलाफ विधानसभा स्तर पर भी कार्रवाई चाहती है।

गौरतलब है कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ और नेताओं के पाला बदलने का दौर तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद पार्टी के भीतर असंतोष भी सामने आने लगा है। इसी बीच पठानमाजरा और जौड़ामाजरा का मामला राजनीतिक रूप से अहम हो गया है।

हालांकि, दोनों विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद करने का अंतिम फैसला विधानसभा स्पीकर को नियमानुसार लेना होगा। पार्टी की मांग के बाद इस मामले में स्पीकर की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।