Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का एक्सीडेंट, बाइक से गिरने पर सिर में आई चोट, हार्ट अटैक भी आया, हालत गंभीर

    Updated: Sat, 27 Sep 2025 08:39 PM (IST)

    पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा हिमाचल प्रदेश के बद्दी में मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। बद्दी से शिमला जाते समय हुए हादसे में उनके सिर पर चोट आई और उ ...और पढ़ें

    Hero Image
    पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, मोहा। पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक एक्सीडेंट हो गया है। वह बद्दी से शिमला अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इस दौरान दुर्घटना के बाद वह सड़क पर गिरे जिसकी वजह से उनके सिर में चोट आई है। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। डाक्टरों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय उनके सिर पर चोट आई थी। इसके बाद अस्पताल लाते हुए उन्हें हार्ट अटैक भी हुआ है। अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जवंदा का हाल-चाल जानने के लिए कई पंजाबी सिंगर भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। गायक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के इमरजेंसी में अभी उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दोपहर करीब पौने दो बजे गायक राजवीर को भर्ती कराया गया था। उनकी रीड की हड्डी और सिर में गंभीर चोट आई हुई थी। इसके अलावा कार्डियक अरेस्ट भी हुआ था। इमरजेंसी में न्यूरो सर्जरी की टीमों की तरफ से जांच के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डाॅक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है।

    गायक और नेता कर रहे है दुआ

    हादसे का पता चलते ही सिंगर कंवर ग्रेवाल, कुलविंदर बिल्ला, एक्टर कर्मजीत अनमोल, सिंगर आर नेत, सुरजीत खान, जीत जगजीत और मलकीत रानी भी फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए हैं। उन्होंने जवंदा के परिजनों ने बात की है। सीनियर शिअद नेता अर्शदीप सिंह कलेर ने फोर्टिस अस्पताल पहुंचकर राजवीर जावंदा का हाल जाना है। उन्होंने बताया कि डाॅक्टरों का कहना है कि जावंदा की हालत नाजुक बनी हुई है, मगर प्रयास जारी हैं, हम सभी को उनके लिए दुआएं करनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि हादसे के बारे में भी अभी कुछ क्लियर नहीं है, कोई कह रहा है कि उनके आगे ट्रक आया है और कोई कह रहा है कि मोटरसाइकिल के सामने भैंस आई है। परिवार को भी इस संबंधी ज्यादा जानकारी नहीं है। अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल, कांग्रेस से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रताप सिंह बाजवा और आम आदमी पार्टी से हरजोत सिंह बैंस सहित कई अन्य राजनेताओं ने गायब की सलामती की दुआ की है।

    बाइक चलाने के हैं शौकीन गायक

    रजवीर जवंदा बाइक चलाने के शौकीन है। अक्सर वह अपनी मोटरसाइकिल पर लंबे- लंबे टूर पर जाते रहते हैं। उनका जन्म 1990 पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं तहसील के एक सिख जट्ट परिवार में हुआ है। राजवीर के पिता करम सिंह पंजाब पुलिस के अधिकारी थे। वह पंजाबी सिंगर गुरदास मान के गीत सुनकर प्रेरित हुए हैं। उन्होंने कुछ समय पहले तक पंजाब पुलिस में अपनी सेवाएं दी है, लेकिन बाद में वह पंजाब पुलिस को छोड़कर पूरी तरह से अपने गाना गाने पर ध्यान देने लगे हैं।