Punjab Weather: बढ़ती ठंड ने धीमी की वाहनों की रफ्तार, तापमान में गिरावट आने से घरों में पैक हुए लोग; जानिए मौसम का पूरा अपडेट
Punjab Weather धुंध होने के कारण वाहनों रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में धूप खिलने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। कोहरे के कारण वाहन चलाने में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब में बढ़ती ठंड ने लोगों को घरों में पैक होने के लिए मजबूर कर दिया है। धुंध होने के कारण वाहनों रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में धूप खिलने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
मौसम में बदलाव से बढ़ रहे मरीज
मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम व बुखार से लोग पीड़ित हो रहे एडवोकेट डीआर शर्मा, कोऑर्डिनेटर श्री साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट मौसम में आए बदलाव के कारण लोग खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हो रहा है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। खास करके बुजुर्गों और बच्चों की ख्याल रखे। बाहर निकलते समय शरीर को अच्छी तरह से गर्म कपड़ों से ढककर निकले।
कोहरे के कारण वाहनों का करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
कोहरे के कारण वाहन चलाने में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इससे बाहरी क्षेत्रों व हाईवे पर दृश्यता (विजिबिलिटी) पर भी असर पड़ेगा। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने भारी ठंड का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी भी जारी की है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।