पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की कमान संभालेंगे राहुल गांधी, 4 नवंबर को संगरूर रैली के लिए दिल्ली में बैठक शुरू
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अध्यक्षता में पंजाब चुनाव पर अहम बैठक शुरू हो गई ...और पढ़ें

दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की बैठक के दौरान INC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सचिन पायरल, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा।
HighLights
राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस की बैठक में भाग लिया।
2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहन चर्चा हुई।
4 नवंबर की संगरूर रैली की तैयारियां अंतिम चरण में।
डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में शनिवार को पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी खुद शामिल होने पहुंचे हैं।
पंजाब के सभी प्रमुख नेताओं के साथ राहुल गांधी की इस बैठक में मौजूदगी को पार्टी की चुनावी तैयारियों के लिहाज से बड़ा संकेत माना जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर रहे हैं। उनके साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी भी मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल; धूरी से मैदान में उतरेंगे CM मान
पंजाब के वरिष्ठ नेता पहुंचे
पंजाब के प्रभारी सचिन पायलट ने बैठक में पंजाब के राजनीतिक हालात, संगठन की स्थिति और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को विस्तृत जानकारी दी है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विजय इंदर सिंगला और डॉ. राजकुमार सहित पंजाब कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
चन्नी और वड़िंग आमने-सामने
बैठक में चन्नी और राजा वड़िंग आमने-सामने बैठे नजर आए। बैठक का मुख्य एजेंडा 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करना और प्रदेश में पार्टी की स्थिति की समीक्षा करना है। इसके साथ ही चार नवंबर को संगरूर में होने वाली राहुल गांधी की रैली को लेकर भी विस्तार से चर्चा हो रही है। इस रैली के जरिये कांग्रेस पंजाब में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करना चाहती है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में CM फेस पर सस्पेंस खत्म, मनीष सिसोदिया की X पोस्ट से तस्वीर साफ; 40 उम्मीदवारों को भी संदेश
1 लाख कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य
रैली में करीब एक लाख कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। विजय इंदर सिंगला को रैली के समन्वय की प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है।वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद कांग्रेस में भी चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, पंजाब कांग्रेस अगले 15 दिनों में चुनावी घोषणा पत्र की तैयारी पूरी करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
इसके लिए घोषणा पत्र कमेटी प्रदेश के बड़े शहरों में विभिन्न वर्गों से सुझाव ले चुकी है। ऐसे में राहुल गांधी की मौजूदगी वाली यह बैठक पंजाब कांग्रेस के चुनावी रोडमैप को अंतिम रूप देने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।