Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला के किसानों के लिए अच्छी खबर! अब फसलों का आधिकारिक रिकॉर्ड रखेगी सरकार

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 03:12 PM (IST)

    पंजाब सरकार फाजिल्का के बाद अब कपूरथला में स्पेशल गिरदावरी करवाएगी। राजस्व विभाग सोमवार को इसके लिए आदेश जारी करेगा। बाढ़ से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया ने कहा कि बाढ़ और बारिश से धान और नरमा की फसलें प्रभावित हुई हैं। कपूरथला में स्पेशल गिरदावरी से किसानों को प्रति एकड़ 15000 रुपये का मुआवजा मिलेगा।

    Hero Image
    कपूरथला जिले में स्पेशल गिरदावरी करवाएगी सरकार। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार फाजिल्का के बाद अब कपूरथला में स्पेशल गिरदावरी करवाएगी। राजस्व विभाग इसके लिए सोमवार को आदेश जारी करने जा रहा है। इस बात की पुष्टि राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों ही जिले इस समय बाढ़ प्रभावित है। वहीं कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया ने कहा है कि बाढ़ व बारिश की वजह से धान की 45 हजार एकड़ फसल प्रभावित हुई है। जबकि 7 हजार एकड़ नरमा प्रभावित हुआ है।

    कृषि मंत्री ने बताया कि 25 हजार धान की पनीरी दोबारा लगाई जा सकती है। लेकिन 20 हजार एकड़ में बाढ़ का पानी एकत्रित है। जब तक यह पानी नहीं निकलता तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।

    वहीं, राजस्व विभाग ने कपूरथला में भी स्पेशल गिरदावरी करवाने का फैसला किया है। बता दें कि स्पेशल गिरदावरी होने से किसान कौन 15000 रु प्रति एकड़ मुआवजा मिलता है। इसमें से 6800 रुपये केंद्र और 8200 रुपये राज्य सरकार योगदान डालता है।