Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Rains: पंजाब में भारी वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति, भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ा

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 04:15 AM (IST)

    सरकार ने राज्य में वर्षा व बाढ़ के हालत को देखते हुए स्कूल 26 अगस्त तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर लिखा कि हिमाचल व पंजाब के कई जिलों में वर्षा की वजह से बाढ़ आ गई है। सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर राज्य के सभी सरकारीएडेडमान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल 26 अगस्त तक बंद करने का निर्णय लिया है।

    Hero Image
    पंजाब में भारी वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति

    लुधियाना/चंडीगढ़,जागरण संवाददाता। सरकार ने राज्य में वर्षा व बाढ़ के हालत को देखते हुए सभी स्कूल 26 अगस्त तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर लिखा कि हिमाचल व पंजाब के कई जिलों में वर्षा की वजह से बाढ़ आ गई है। सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर राज्य के सभी सरकारी,एडेड,मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल 26 अगस्त तक बंद करने का निर्णय लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा हुई। उधर, हिमाचल में भारी वर्षा के कारण भाखड़ा और पौंग बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास और सतलुज दरिया उफान पर हैं, जिसके चलते इस समय होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, रोपड़, कपूथला सहित नौ जिले बाढ़ की चपेट में है।

    बुधवार को चंडीगढ़ में सर्वाधिक 103.6 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि शहीद भगत सिंह नगर में 37.5, मोहाली में 33.5, फतेहगढ़ साहिब में 35.0, पटियाला में 10.6,और रोपड़ में 17.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। लुधियाना में भी कई इलाकों में वर्षा हुई। जिन जिलों में भारी वर्षा हुई, वहां दिन का तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा,जो कि सामान्य से छह डिग्री कम था। 

    दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार मध्यरात्रि से लेकर वीरवार सुबह आठ बजे तक कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। इसके बाद दो दिन तक 25 अगस्त तक बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 26 अगस्त से मौसम साफ हो जाएगा। भाखड़ा बांध का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र पांच फीट दूर उधर, भाखड़ा बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को जलस्तर 1674.36 फीट तक पहुंच गया है।

    अब जलस्तर खतरे के निशान से मात्र पांच फीट दूर है। यही नहीं दो फीट तक खोले गए चार फ्लड कंट्रोल गेटों को चार फीट तक कर दिया गया है। बांध की सामान्य जल भंडारण क्षमता 1680 फीट है। उधर, पौंग डैम से भी 67 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए और पानी छोड़ा जा सकता है।