यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Politics News: पंजाब BJP को बड़ा झटका, अजायब सिंह भट्टी बेटी समेत फिर कांग्रेस में हुए शामिल
Punjab Politics News अजायब सिंह भट्टी ने बुधवार को अपनी बेटी जीवन जोत कौर समेत कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। ...और पढ़ें

HighLights
- कांग्रेस भवन में एक आयोजन किया गया।
- राजा वड़िंग ने कहा कि नेताओं की घर वापसी से कांग्रेस और मजबूत हो रही है।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी ने बुधवार को अपनी बेटी जीवन जोत कौर समेत कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। इस संबंध में कांग्रेस भवन में एक आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत कई विधायक व वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
नेताओं की घर वापसी से कांग्रेस और मजबूत हो रही- वड़िंग
जीवन जोत कौर की कांग्रेस में ज्वाइनिंग की तस्वीर अक्टूबर माह में ही तय हो गई थी लेकिन पिता के कारण आज उन्होंने पार्टी ज्वाइन की। बता दें कि टिकट न मिलने के कारण अजायब सिंह भट्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ भदौड़ विधान सभा क्षेत्र में अपनी पत्नी मंजीत कौर को चुनाव मैदान में उतारा था। राजा वड़िंग ने कहा कि नेताओं की घर वापसी से कांग्रेस और मजबूत हो रही है।
यह भी पढ़ें: Punjab Technical University के वीसी के पद पर डॉ. सुशील मित्तल की नियुक्ति को चुनौती, हाईकोर्ट का नोटिस
ये नेता हुए कांग्रेस में शामिल
बुधवार को भट्टी व उनकी बेटी के अलावा राजिंदर सिंह जी (पूर्व एसएसपी), परमजीत सिंह पम्मा, एमसी मजीठा निर्वाचन क्षेत्र और अटारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए आप के पूर्व समन्वयक, गुरवीर बराड़, काकू सीरनवाली (महासचिव यूथ अकाली) दल), निर्वाचन क्षेत्र श्री मुक्तसर साहिब ने भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की।