विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Politics: भगवंत मान के मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब में बढ़ते नशे के मुद्दे पर राज्यपाल पर साधा निशाना

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Thu, 02 Feb 2023 08:03 PM (IST)

पंजाब के आवास एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने गुरुवार को बनवारीलाल पुरोहित पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया ...और पढ़ें

भगवंत मान के मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब में बढ़ते नशे के मुद्दे पर राज्यपाल पर साधा निशाना
भगवंत मान के मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब में बढ़ते नशे के मुद्दे पर राज्यपाल पर साधा निशाना

चंडीगढ़, पीटीआई । पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित द्वारा ड्रग के मुद्दे को लेकर दिए गए बयान ने पंजाब में आप सरकार के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी है। इसपर पर पंजाब के आवास एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने गुरुवार को बनवारीलाल पुरोहित पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब के राज्यपाल राजनीतिक सिर्फ भाषणबाजी कर रहे हैं और लोगों में आप सरकार के प्रति भ्रम पैदा कर रहे हैं।

राज्यपाल पंजाब सरकार को पहुंचा रहे नुकसान

पत्रकारों से बात करते समय मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि राज्यपाल अपने पद की गरिमा को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि किसी राज्य के राज्यपाल सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए भाषण देते रहे हैं.....। उन्होंने कहा कि बनवारीलाल पुरोहित पंजाब में आप सरकार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अरोड़ा ने कहा कि अगर ऐसा कोई मुद्दा है तो वह इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान के संज्ञान में ला सकते हैं।

पंजाब में बढ़ता नशा - केंद्र की है जिम्मेदरी 

अरोड़ा ने कहा कि राज्यपाल नशे के मुद्दे पर बात करते हैं, लेकिन यह प्रतिबंधित वस्तुएं पंजाब में कहां से आ रही है? या तो यह सीमा पार से आते हैं.... कौन जिम्मेदार हैं सीमा पर निगरानी के लिए?... या तो पड़ोसी राज्य हरियाणा से रूट किये जाते हैं, जहां भाजपा सत्ता में है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले एक बंदरगाह के जरिए बड़ी मात्रा में ड्रग्स गुजरात में लाया जा रहा था। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? यह केंद्र है जो इस बात का ध्यान रखेगा।

आप सरकार को केंद्र से लेनी चाहिए मदद - पुरोहित 

मालूम हो कि बुधवार को अमृतसर और पठानकोट सहित पंजाब के कुछ इलाकों के अपने दौरे के दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने नशीली दवाओं को राज्य के लिए बड़ी समस्या बताया था। पुरोहित ने कहा था कि नशा पंजाब के स्कूलों तक पहुच गया है। आप सरकार को इसकी जांच के लिए केंद्र की मदद लेनी चाहिए। पुरोहित ने यह भी कहा कि जेलों की सुरक्षा में सुधार की आवश्यकता है, क्योंकि अपराधी जेलों में बैठ कर नशे का रैकेट चला रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने कई अधिकारीयों को भी फटकार लगाई थी कि जेलों में अपराधियों के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंच रहा है।

पंजाब की जेलों में सुधार की जरूरत

राज्यपाल पुरोहित ने यह भी कहा था कि यदि पंजाब सरकार को केंद्र से मदद की जरूरत है तो उन्हें इसे नियंत्रित करने के लिए इसकी मांग करनी चाहिए। पुरोहित ने कहा था कि अगर ये छोटी सी बात होती तो मैं जिले-जिले जाकर भ्रमण नहीं करता। उन्होंने कहा था कि जेलों में बहुत ज्यादा सुधार की जरूरत है।

बता दें कि पहले भी कई मुद्दों को लेकर राज्यपाल और पंजाब सरकार के बीच कहासुनी हो चुकी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।