Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asian Games: एशियन गेम्स में पंजाब के खिलाड़ियों का रहा दबदबा, 8 गोल्ड मेडल जीतकर तोड़े 72 साल के सभी रिकॉर्ड

    By Inderpreet Singh Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 09:41 PM (IST)

    Asian Games चीन में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों (Indian Players) का जलवा रहा। वहीं पंजाब के 33 खिलाड़ियों ने 72 साल के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 8 स्वर्ण 6 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ कुल 19 पदक जीते। इससे पहले पंजाब के खिलाड़ियों ने 1951 में नई दिल्ली में 15 पदक जीते थे।

    Hero Image
    एशियन गेम्स में पंजाब के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: हांगजू में सम्पन्न हुए एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने जहां अपना अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुये 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदकों के साथ कुल 107 पदक जीत कर पदक सूची में चौथा स्थान हासिल किया। वहीं, पंजाब के 33 खिलाड़ियों ने भी एशियन गेम्स के 72 वर्षों के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ कुल 19 पदक जीते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एशियन खेलों के पंजाब के खिलाड़ियों ने इससे पहले सबसे अधिक स्वर्ण पदक 1951 में नईं दिल्ली और 1962 में जकार्ता एशियन गेम्स में 7-7 स्वर्ण पदक जीते थे और इस बार यह रिकॉर्ड तोड़ते हुये पंजाब के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण पदक जीत लिए। इसके अलावा पंजाबी खिलाड़ियों ने कुल सबसे अधिक 15 पदक 1951 में नई दिल्ली में जीते थे। इस बार यह भी रिकॉर्ड तोड़ते हुये कुल 19 पदक जीते हैं।

    खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इन गेम्स में भारतीय खेल दल और पंजाबी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के बड़े मंच पर हमारे खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत के बलबूते देश का नाम रौशन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर इस बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेने गए 48 पंजाबी खिलाड़ियों को तैयारी के लिए प्रति खिलाड़ी 8 लाख रुपए के हिसाब के साथ कुल 4.64 करोड़ रुपए दिए गए।

    ये भी पढ़ें: Punjab: प्लॉट खरीद मामले में PCS अधिकारी बिक्रमजीत सिंह ने लगाई अग्रिम जमानत याचिका, 10 को होगी सुनवाई

    पंजाब के इन खिलाड़ियों ने किया देश का नाम रोशन

    सिफत कौर ने निशानेबाजी में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने वालों में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), कनिका आहूजा और अमनजोत कौर ने महिला क्रिकेट, तेजिन्दर पाल सिंह तूर ने शाटपुट, अर्जुन सिंह चीमा और जोरावार सिंह संधू ने निशानेबाजी, प्रनीत कौर ने तीरंदाज़ी, हरमनप्रीत सिंह ( कप्तान), हार्दिक सिंह (वाइस कप्तान), मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, जरमनप्रीत सिंह बल्ल, कृष्ण बहादुर पाठक और सुखजीत सिंह ने पुरुष हॉकी और अरशदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह ने पुरुष क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीते।

    रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी

    रजत पदक जीतने वालों में हरमिलन बैंस ने 800 मीटर और 1500 मीटर में दो रजत और जसविन्दर सिंह ने रोइंग में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। ध्रुव कपिला ने बैडमिंटन टीम और राजेश्वरी कुमारी में ट्रैप निशानेबाजी में रजत पदक जीता।

    कांस्य पदक वाले खिलाड़ी

    कांस्य पदक जीतने वालों में विजयवीर सिद्धू ने निशानेबाजी, सतनाम सिंह, सुखमीत सिंह और चरनजीत सिंह ने रोइंग, मंजू रानी ने पैदल दौड़ और सिमरनजीत कौर ने तीरंदाज़ी में कांस्य पदक जीता।

    ये भी पढ़ें: Punjab: सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- 'ED के सहारे विपक्ष को डराओ BJP की फितरत'