Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: अचानक बिगड़ी CM भगवंत मान की तबीयत, मोहाली के अस्पताल में भर्ती

    Updated: Thu, 26 Sep 2024 12:03 PM (IST)

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की सुरक ...और पढ़ें

    Hero Image
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सीएम मान को फिलहाल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम के भर्ती होने के बाद से पूरे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विक्रम मजीठिया ने की जल्द ठीक होने की कामना

    अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर क्या कारण है कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हालांकि,  मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

    यह भी पढ़ें- 1158 Assistant Professors-Librarians: हक में आया फैसला तो झूम उठे सहायक प्रोफेसर और लाइब्रेरियन, CM मान का किया धन्यवाद

    सीएम मान की तबीयत के बारे में जानने के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री के जल्द- जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

    बता दें कि फिलहाल सीएम मान की तबीयत ठीक है और कुछ जरूरी जांच के बाद मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 

    कुछ दिन पहले भी खराब हुई थी तबीयत

    बता दें कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई थी। दरअसल, सीएम मान आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम के जमानत के बाद उनसे मिलने दिल्ली पहुंचे थे।

    हालांकि, दिल्ली से लौटते वक्त इस दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद सीएम को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

    यह भी पढ़ें- RGNUL Row: VC के खिलाफ प्रदर्शनकारी 3 छात्रों की बिगड़ी हालत, कमेटी के तीन सदस्यों का इस्तीफा; प्रियंका गांधी ने की कार्रवाई की मांग