पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, विकास प्रताप तकनीकी शिक्षा विभाग, सुमेर सिंह रक्षा सेवा कल्याण में भेजे गए
पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल के तहत विकास प्रताप को तकनीकी शिक्षा विभाग और सुमेर सिंह गुर्जर को रक्षा सेवा कल्याण ...और पढ़ें

IAS विकास प्रताप और सुमेर सिंह गुर्जर।
HighLights
पंजाब में कई आईएएस अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।
जालंधर-पटियाला उपायुक्तों का तबादला, हिमांशु-वरजीत की अदला-बदली।
विकास प्रताप, सुमेर सिंह को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में खास तौर पर दो बड़े अधिकारियों के तबादले चर्चा में हैं। हिमांशु अग्रवाल को जालंधर से हटाकर पटियाला का उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि वरजीत वालिया को पटियाला से जालंधर का उपायुक्त बनाया गया है।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग द्वारा जारी ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार विकास प्रताप को अतिरिक्त मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुमेर सिंह गुर्जर को प्रधान सचिव, रक्षा सेवा कल्याण विभाग बनाया गया है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बदलाव करते हुए कंवलप्रीत बराड़ को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन और फरीदकोट मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के बरनाला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जजों समेत पूरे स्टाफ को निकाला बाहर; परिसर बना पुलिस छावनी
IAS बबीता को फिरोजपुर मंडल का अतिरिक्त कार्यभार
इसी तरह बबीता को कृषि आयुक्त के साथ फिरोजपुर मंडल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हरप्रीत सिंह सूदन को खेल एवं युवा सेवाएं विभाग का निदेशक बनाया गया है और उन्हें अन्य औद्योगिक संस्थानों की जिम्मेदारी भी दी गई है।
जिलों के स्तर पर किए गए बदलावों के तहत अभिजीत कपलिश को खनन एवं भू-विज्ञान विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि अमित कुमार पंचाल को श्री मुक्तसर साहिब का उपायुक्त बनाया गया है। आकाश बंसल को कपूरथला का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- जालंधर में दिनदहाड़े बैंक लूट, हथियार के बल पर सात लाख ले भागे दो युवक, सीसीटीवी में कैद वारदात
तेजदीप सिंह जालंधर में अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त
इसके अलावा जसबीर सिंह द्वितीय को अतिरिक्त सचिव, सामान्य प्रशासन एवं समन्वय विभाग के साथ आतिथ्य विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं तेजदीप सिंह सैनी को जालंधर में अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) नियुक्त किया गया है। सरकार ने सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और कार्यकुशलता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
पढ़ें सरकारी आदेश-



यह भी पढ़ें- पंजाब बचाओ रैली में बादल का दावा, अकाली दल को खत्म करने की हो रही साजिश; लोगों के सामने रखा अपना विजन
