विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के बरनाला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जजों समेत पूरे स्टाफ को निकाला बाहर; परिसर बना पुलिस छावनी

Published: Mon, 06 Apr 2026 04:30 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2026 04:36 PM (IST)

पंजाब के बरनाला जिला अदालत परिसर में ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब ...और पढ़ें

HighLights

  1. बरनाला कोर्ट को ईमेल से मिली बम की धमकी।

  2. जजों और स्टाफ को तुरंत परिसर से निकाला गया।

  3. पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ तलाशी अभियान चलाया।

हेमंत राजू, बरनाला। पंजाब के बरनाला जिला अदालत परिसर में करीब ढाई बजे अफरा-तफरी मच गई जब परिसर के अंदर बम रखे होने की ईमेल धमकी मिलने की सूचना सामने आई। इसके बाद सभी माननीय करीब 12 जज अपनी-अपनी अदालतें छोड़कर बाहर चले गए और पूरा स्टाफ भी अदालत परिसर से बाहर निकल आया।

सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्तों के साथ मिलकर अदालत परिसर के अंदर सभी कमरों की गहन तलाशी शुरू कर दी। धमकी के बाद सभी अदालतों का काम तुरंत रोक दिया गया।

 पुलिस जांच के बाद शुरू होगी कार्यवाही

माननीय जजों ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सोमवार दोपहर के बाद किसी भी केस में कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। इस मामले पर बरनाला अदालत में लंबे समय से कार्यरत वरिष्ठ एडवोकेट एडवोकेट धीरज कुमार, एडवोकेट कुलविजय सिंह ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक घटना है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पंजाब के माहौल को खराब कर रही हैं और लोगों के मन में डर पैदा कर रही हैं। जजों के आदेश पर सभी अदालतों का काम बंद किया गया है और अब पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

वहीं, बरनाला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच के बाद ही आधिकारिक रूप से स्थिति स्पष्ट की जाएगी।