विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, तीन IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां; जानें किसे मिला कौन सा विभाग

Published: Thu, 17 Sep 2026 03:41 PM (IST)

पंजाब सरकार ने तीन वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। अनुराग वर्मा को कृषि, जसप्रीत तलवार को राजस्व और अर्शदीप थिंद को ग्रामीण विकास विभाग मिला।

मुख्यमंत्री भगवंत मान।

मुख्यमंत्री भगवंत मान।

HighLights

  1. अनुराग वर्मा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बने।

  2. जसप्रीत तलवार को राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी मिली।

  3. अर्शदीप सिंह थिंद ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के सचिव नियुक्त।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तीन वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। 1993 बैच के आइएएस अधिकारी अनुराग वर्मा, 1995 बैच की आइएएस अधिकारी जसप्रीत तलवार और 2004 बैच के आइएएस अधिकारी अर्शदीप सिंह थिंद शामिल हैं।

अनुराग वर्मा को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग: 1993 बैच के आइएएस अधिकारी अनुराग वर्मा, जो अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय आयुक्त राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, को अब अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग लगाया गया है।

वह अर्शदीप सिंह थिंद की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव, परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। यह प्रभार पहले वरुण रूजम के पास था।

यह भी पढ़ें- अमृतसर के अजनाला थाने पर हमले के मामले में अमृतपाल के 8 साथियों की कोर्ट में पेशी, सभी के बयान हुए कलमबंद

जसप्रीत तलवार को राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन: 1995 बैच की आइएएस अधिकारी जसप्रीत तलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय आयुक्त, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन नियुक्त किया गया है।

वह अनुराग वर्मा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके अलावा उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव, खान एवं भूविज्ञान तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव, न्याय का प्रभार भी दिया गया है।

अर्शदीप सिंह थिंद को ग्रामीण विकास एवं पंचायत: 2004 बैच के आइएएस अधिकारी अर्शदीप सिंह थिंद को प्रशासनिक सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग लगाया गया है। वह अजित बालाजी जोशी की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही थिंद को प्रशासनिक सचिव, योजना विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जो अब तक जसप्रीत तलवार के पास था। उन्हें प्रशासनिक सचिव, बागवानी विभाग की जिम्मेदारी भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- अल्टीमेटम खत्म होते ही अमृतसर-फिरोजपुर में रेलवे ट्रैक पर डटे किसान, ट्रेनों के बदले रूट; यात्री परेशान

दो अधिकारियों के मौजूदा प्रभार बरकरार

सरकार ने अजित बालाजी जोशी और वरुण रूजम के मौजूदा अतिरिक्त प्रभारों में भी बदलाव नहीं किया है। आदेश के अनुसार अजित बालाजी जोशी प्रशासनिक सचिव, कराधान विभाग के साथ प्रशासनिक सचिव, सहकारिता विभाग और अतिरिक्त प्रशासनिक सचिव, चुनाव (स्थानीय निकाय चुनाव विंग) का काम देखते रहेंगे। वहीं वरुण रूजम प्रशासनिक सचिव, खेल एवं युवा सेवाएं विभाग का काम संभालते रहेंगे।

सभी संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- यात्रा से पहले पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा नेता, सुनील जाखड़ बोले- नशे पर राजनीति नहीं, दर्द समझने की जरूरत