विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर किए तबादले, कइयों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां

Published: Sat, 10 Jan 2026 06:33 PM (GMT+05:30)

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर 22 आईपीएस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला और पदोन्नति की है। गृह विभाग ...और पढ़ें

सीएम भगवंत मान।

सीएम भगवंत मान।

HighLights

  1. पंजाब सरकार ने 22 आईपीएस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया।

  2. कई अधिकारियों को पदोन्नत कर उच्च जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

  3. अधिकारियों को तुरंत अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालने का निर्देश।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादलों और तैनातियों का आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से 10 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना में कुल 22 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इनमें कई अधिकारियों को प्रमोशन देकर उच्च जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार, नरेश कुमार (IPS 1994) को स्पेशल डीजीपी मानव अधिकार, पंजाब से बदलकर स्पेशल डीजीपी, पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन, चंडीगढ़ लगाया गया है। वहीं अमरदीप सिंह राय (IPS 1994) को ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी के साथ पब्लिक ग्रीवेंस डिवीजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें- वीडियो जांच पर सुनील जाखड़ का सवाल, मुख्यमंत्री को चुनौती- एक दिन में फॉरेंसिक जांच कराएं या इस्तीफा दें

जानें किन्हें-किन्हें किया गया प्रोमोट

कौस्तुभ शर्मा (IPS 2001) को आईजीपी, एएनटीएफ से पदोन्नत करके एडीजीपी, मानव अधिकार, पंजाब बनाया गया है। जगदाले निलंबरी विजय (IPS 2008) को पदोन्नति देकर एडीजीपी, एएनटीएफ और आईजी, फरीदकोट रेंज का संयुक्त प्रभार सौंपा गया है।

राजपाल सिंह (IPS 2008) को भी प्रमोशन देकर आईजी, क्राइम और आईजी, पीएपी-2 चंडीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह सनेहदीप शर्मा, संदीप गोयल, जसदेव सिंह सिद्धू, संदीप कुमार गर्ग, ध्रुव दहिया, गुलनीत सिंह खुराना, अखिल चौधरी, अमनीत कोंडल, गुरप्रीत सिंह, रुपिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, हरप्रीत सिंह जग्गी और अन्य अधिकारियों के पद और रैंक में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, ज्योति यादव (RR 2019) को एसएसपी बठिंडा, मनींदर सिंह (RR 2019) को एसएसपी रोपड़ और दर्पण आहलूवालिया (RR 2020) को एसएसपी खन्ना नियुक्त किया गया है। नई नियुक्तियों के साथ ही आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तुरंत अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालें।

यह भी पढ़ें- आतिशी वीडियो विवाद पर मोगा में अकाली दल का प्रदर्शन, राज्यपाल व स्पीकर को कार्रवाई का ज्ञापन सौंपा

देखें पंजाब सरकार के आदेश-

Orders dated 10-01-2026_page-0001

Orders dated 10-01-2026_page-0002

यह भी पढ़ें- युवक ने अपने ही बहन को कर दिया विधवा, घर जाकर गोलियां मारी, मौके पर ही मौत, कारण घरेलू क्लेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।