फिसलकर गिरने से पंजाब के राज्यपाल को लगी चोट, पीजीआई में भर्ती
चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया वीरवार को गवर्नर हाउस में फिसलकर घायल हो गए। उन्हें तत्काल पीजीआई में भर्ती कराया गया जहाँ ऑर्थोपेडिक और कार्डियोलॉजी विभागों के विशेषज्ञ उनका इलाज कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार जाँच में कोई गंभीर चोट नहीं मिली है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया वीरवार दोपहर को गवर्नर हाउस में फिसलकर घायल हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया।
यहां ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय गोनी और कार्डियोलाजी विभाग के डा. रोहित मनोज के नेतृत्व में उनका इलाज किया जा रहा है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार जांच में कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई और उन्हें फिलहाल आब्जर्वेशन में रखा गया है। बता दें कि इससे पहले भी कटारिया की सेहत राजस्थान और शिमला दौरों के दौरान बिगड़ चुकी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।