विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बोर्ड परीक्षाएं हुई स्थगित, देखें नई डेटशीट, कोरोना के कारण उठाया गया कदम

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 15 Mar 2021 06:02 PM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 07:27 PM (IST)

पंजाब में बढ़ते कोरोना के मामलों के कारण पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने परीक्षाएं ...और पढ़ें

पंजाब में बोर्ड परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित।
पंजाब में बोर्ड परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित।

जेएनएन, मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (Punjab School Education Board PSEB) ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं एक माह के लिए स्थगित कर दी हैं। ऐसा राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों के कारण किया गया है। 12वीं की परीक्षाएं पहले 22 मार्च से शुरू होनी थी। अब यह परीक्षाएं 20 अप्रैल से होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 9 अप्रैल से शुरू होनी थी। यह परीक्षा अब 4 मई से शुरू होगी। बता दें, इससे पहले पंजाब शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद करने का फैसला किया था। हालांकि तब यह कहा गया था कि राज्य में परीक्षाएं जारी रहेंगी। परीक्षाएं आफलाइन ही करने की बात कही गई थी। 

पंजाब में बोर्ड परीक्षाएं अब एक माह देरी से शुरू होंगी। बारहवीं की 22 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाएं अब 20 अप्रैल से 24 मई तक होगी। वहीं दसवीं की परीक्षाएं 4 मई से 24 मई तक चलेगी। परीक्षाओं के समय में कोई तबदीली नहीं की गई। दसवीं की परीक्षाएं सुबह 10 से दोपहर सवा एक बजे तक होगी, जबकि बारहवीं की परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू होकर 5.15 तक चलेगी। परीक्षाओं से संबंधित ज्यादा जानकारी बोर्ड की बेवसाइट पर ली जा सकती है।

बारहवीं की ऐसे होगी परीक्षाएं

  • 20 अप्रैल को आट्र्स की फिलास्पी, बुक कीपिंग अकाउंटेंसी, कॉमर्स ग्रुप अकाउंटेंसी
  • 22 अप्रैल हिस्ट्री, सांइस, केमिस्ट्री, बिजनेस इकनोमिक्स, केमिस्ट्री
  • 23 अप्रैल संस्कृत, बिजनेस आर्गेनाइजेशन एंड मैनजमेंट
  • 26 अप्रैल जनरल अंग्रेजी
  • 27 अप्रैल होम सांइस
  • 28 अप्रैल जनरल पंजाबी, पंजाबी हिस्ट्री एंड कल्चरल
  • 29 अप्रैल शारिरिक शिक्षा
  • 30 अप्रैल पब्लिक एडमिनीस्ट्रेशन, बिजनेस स्टडीज
  • 1 मई एनएसक्यूएफ विषय
  • 3 मई रिलीजन, बायोलॉजी
  • 4 मई इलेक्टिव विषय
  • 5 मई वातावरण शिक्षा
  • 6 मई कंप्यूटर एप्लीकेशन
  • 7 मई डांस एडं एग्रीकल्चरल
  • 10 मई राजनीतिक शास्त्र, फिजिक्स
  • 11 मई स्वागत जिंदगी
  • 12 मई कंप्यूटर साइंस
  • 13 मई नेशनल केंडेट कॉप्स
  • 15 मई गणित
  • 17 मई भूगोल
  • 18 मई म्यूजिक, फंडामेटल ऑफ ई बिजनेस
  • 19 मई म्यूजिक
  • 21 मई इकनोमिक्स
  • 24 समाजशास्त्र

दसवीं की इन दिनों होगी परीक्षा

  • 4 मई पंजाबी ए
  • 5 मई संगीत वादन
  • 6 मई संगीत तबला
  • 7 मई अंग्रेजी
  • 10 मई विज्ञान
  • 11 मई इलेक्टिव विषय
  • 12 मई संगीत गायन
  • गृह विज्ञान
  • 13 मई एनएसक्यूएस
  • 15 मई हिंदी
  • 17 मई सामाजिक विज्ञान
  • 18 मई कंप्यूटर साइंस
  • 19 मई शारिरिक शिक्षा
  • 20 मई पंजाबी बी
  • 21 मई स्वागत जिंदगी
  • 24 मई गणित

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

बता दें कि पंजाब में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इससे मौतों की संख्‍या भी बढ़ रही है। इसके साथ ही कोरोना के नए स्‍ट्रेन का मामला मिलने के बाद पंजाब सरकार की टेंशन बढ़ गई है। इससे पहले पंजाब सरकार ने शुक्रवार को राज्‍य में 12वीं तक के स्‍कूल बंद करने की घोषणा कर दी थी।

राज्‍य में 22 मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुुरू होनी थी, लेकिन इससे पहले ही सोमवार शाम पंजाब सरकार ने परीक्षाओं को स्‍थगति करने का फैसला किया। राज्‍य में 1600 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों की रविवार को पुष्टि हुई थी और 20 काेरोना वायरस के मरीजों की मौत हो गई थी।

कोरोना के कारण पिछले साल भी स्‍कूल कई महीने तक बंद रहे थे और इस साल स्‍कूली शिक्षा फिर पटरी पर लौटने लगी थी। इसकी कारण स्‍कूलों में परीक्षाएं भी आयोजित करने के कार्यक्रम जारी हुई। लेकिन, राज्‍य में कोरोना वायरस (CoronaVirus) के संक्रमण में तेजी आने से स्‍कूली शिक्षा के फिर प्रभावित होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में कांग्रेस के गले की फांस बना उत्तर प्रदेश का बाहुबली मुख्तार अंसारी, तूल पकड़ रहा मामला

 

यह भी पढ़ें हरियाणा में सामान्य श्रेणी के लोग भी खरीद सकेंगे गरीबों के लिए बने फ्लैट, बनेंगे 20 हजार मकान

 

यह भी पढ़ें: Big Boss 14: लुधियाना में गुपचुप तरीके से पहुंचे अभिनव व Rubina dilaik, दो दिन मस्ती करने के बाद लौटे मुंबई

 

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें