विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Big Boss 14: गुपचुप तरीके से लुधियाना पहुंचे अभिनव व Rubina dilaik, मस्ती करने के बाद लौटे मुंबई

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sun, 14 Mar 2021 09:17 AM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 11:24 AM (IST)

Big Boss 14 बिग बॉस-14 की विजेता रूबीना दिलैक अपने पति के साथ बीआरएस नगर स्थित घर में अपने ससुर ...और पढ़ें

बिग बास-14 में हिस्सा लेने के बाद पहली बार यह दंपती लुधियाना अपने घर आया। (जागरण)
बिग बास-14 में हिस्सा लेने के बाद पहली बार यह दंपती लुधियाना अपने घर आया। (जागरण)

लुधियाना, [राधिका कपूर]। Big Boss 14 : बिग बॉस-14 की विजेता रूबीना दिलैक (Rubina dilaik) आजकल सुर्खियों में छाई हैं। लोगों का चहेता यह दंपती शनिवार को लुधियाना में रहा और रात को मुंबई वापसी के लिए निकल पड़ा। रूबीना (रूबीना) 21 फरवरी को बिग बॉस -14 की विजेता बनी थीं। अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) फाइनल से ठीक दस दिन पहले शो से बाहर हो गए थे। वीरवार देर रात दोनों बिना किसी को बताए गुप्त तरीके से लुधियाना पहुंचे।

बीआरएस नगर स्थित घर में पिता डा. केके शुक्ला और मां राधा शुक्ला से मिले। बहू और बेटा बिग बॉस-14 (Big Boss 14)  में भाग लेने के बाद पहली बार घर आए थे। अभिभावकों ने बताया कि दोनों के आने की किसी को भनक नहीं लगी। सिर्फ पड़ोस में रह रहे एक परिवार को ही अभिनव और रूबीना को मिलने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें-Ludhiana 700 Crore GST Scam: दुबई में बैठे युवक के नाम पर बनाई फर्जी कंपनियां, चिकन सूप की रेहड़ी वाला भी आरोपित

परिजनाें के साथ अभिनव व रूबीना दिलैक। (जागरण)

बिग बॉस -14 के अनुभव किए साझा
अभिनव के पिता डा. केके शुक्ला और मां राधा शुक्ला ने कहा कि बेशक दोनों के पास समय कम था पर जितना समय भी वह घर पर रहे उन्हाेंने बिग बॉस-14 के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि हम जैसे बाहर रहते हैं, वैसे ही बिग बॉस के घर में रहे थे। दोनों ने इस बात का भी आभार जताया कि लोगों ने उन्हें इतना प्यार दिया है। अभिनव को तो परफेक्ट ब्वाय का टाइटल भी लोगों ने दिया है। दोनों ने कहा कि शो के दौरान उनके प्रशंसकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें-नॉर्दर्न रेलवे के जीएम ने किया लुधियाना स्टेशन का इंस्पेक्शन, लोको शेड की खामियां दूर करने के निर्देश

नाना से भी मिले अभिनव-रूबीना
कम समय होने के बावजूद अभिनव-रूबीना शुक्रवार देर रात दीप नगर में रहने वाले  90 वर्षीय नाना से भी मिले। उनका हालचाल जाना। इस दौरान भी किसी को उनके यहां आने की भनक नहीं लगी। इससे पहले अभिनव और रूबीना पिछले साल अगस्त में लुधियाना आए थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें