विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में अब नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से, कैप्‍टन अमरिंदर ने कहा- अगले कुछ दिनों में होगी और सख्‍ती

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 18 Mar 2021 12:56 PM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 06:38 PM (IST)

CoronaVirus पंजाब में कोरोना वायरस के कारण पैदा हालात के मद्देनजर पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पंजाब के ...और पढ़ें

पंजाब में सरकार ने नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया है। (फाइल फोटो)
पंजाब में सरकार ने नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया है। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण पैदा हालात के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है। राज्‍य के नौ जिलाें में लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और रूपनगर (रोपड़) में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है वहां इसके समय में बदलाव किया गया है। नाइट कर्फ्यू अब रात के 11 बजे की अपेक्षा नौ बजे से लागू होगा। अब राज्‍य के राज्‍य के नौ जिलों में नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर ने यहां यह एलान किया। उन्‍होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में और कई कदम उठाए जाएंगे व पाबंदियां लगाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कहा कि आज रात से नाइट कर्फ्यू 9 बजे शुरू होगा। पंजाब में जिस तरह कोरोना के मामले बढ़ गए हैं। इस कारण कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। राज्‍य में जिन जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू है वहां अब यह रात 11 बजे से शुरू होने की जगह रात नौ बजे शुरू होगा। नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। इसके साथ ही राज्‍य में लोगों के लिए मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन सहित कोरोना के अन्‍य गाइडलाइंस का पालन करन अनिवार्य होगा।

अगले दिनों में और सख़्त कदम उठाने की चेतावनी

इसके साथ ही मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह अगले कुछ दिनों में कई और सख़्त कदम उठाने और रोक लगाने की चेतावनी भी दी। मुख्य मंत्री के इस ऐलान के साथ लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और रूपनगर जिलों में रोजना 100 से अधिक करोना केस सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड की स्थिति नाजुक दौर में है। इस कारण वह और भी सख्ती बरतने जा रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि अगले कुछ दिनों में राज्य सरकार की कोविड से संबंधित विशेषज्ञों की टीम के साथ विचार-विमर्श करने के बाद जमावड़ों पर रोक लगाने समेत कई और सख्त कदमों का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्या राजनैतिक जमावड़ों को प्रतिबंधों में शामिल किया जाएगा, इस बारे भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम की सलाह के मुताबिक फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘मैं इस मामले में लोगों के साथ नरमी नहीं बरतूंगा। चाहे लोगों को यह अच्छा न लगे लेकिन यह मेरा फर्ज है।’ उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि रोजाना कोरोना के मामलों की संख्या 3000 से नहीं बढ़ेगी जैसे कि कुछ माहिरों ने अनुमान लगाया है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि पंजाब के लाेग प्रतिबंधों का पालन करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा, ‘ ईश्‍वर के लिए, पंजाबियों की जान बचाओ।’

बढ़ सकता है मास्‍क नहीं पहनने और शारीरिक दूरी का पालन न करने का जुर्माना

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ऑक्सीजन वाले अधिक निर्भर इकाइयों में 283 कोविड मरीज और 27 अन्य मरीज वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनको अपनी सेहत थोड़ी सी भी दिक्‍कत महसूस होती है तो वह तुरंत डाॅक्टर के पास जाएं और अपना टेस्ट करवाएं। उन्होंने कहा कि समस्या इस बात पर है कि लोग हस्पताल बहुत देरी से जा रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बरकरार रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी तो जुर्माने में वृद्धि की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा किउनकी सरकार कोरोना वायरस को रोकनेे के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसके साथ ही उनको उम्मीद है कि केंद्र सरकार द्वारा बुरी तरह प्रभावित इलाकों में नौजवानों और सार्वजनिक तौर पर कार्य करने वाले सभी लोगों के टीकाकरण के लिए उनके सुझाव को मंजूरी दे दी जाए गी। ये सुझाव उन्होंने बीते दिन प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग दौरान दिए थे।

यह भी पढ़ें: चाय पर मिले नवजोत सिद्धू व पंजाब के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर, पंजाब कैबिनेट में री-एंट्री पर सस्‍पेंस


यह भी पढ़ें: सिद्धू की पत्‍नी बोलीं- पद के पीछे नहीं भागते नवजोत, एक साल के लिए मंत्री बन कर क्‍या करेंगे


यह भी पढ़ें: अंधविश्वास की हदें पार : पंजाब में 13 साल के बच्चे से कराई मांगलिक युवती की शादी, सुहागरात के बाद मौत का मातम


यह भी पढ़ें: हरियाणा में अब कार व मकान वाले भी माने जाएंगे गरीब, सीएम ने बताया क्‍या है गरीबी का नया 'मापदंड'

 

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।