Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे राज्य के वित्त मंत्री हरपाल चीमा, बोले- घर जाकर नुकसान का मुआवजा देगी सरकार

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 11:07 AM (IST)

    पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार नुकसान की भरपाई करेगी। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सरकार हर प्रभावित परिवार तक पहुंचेगी। मंत्रियों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया राहत कार्यों का जायजा लिया और नुकसान का आकलन किया। सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।

    Hero Image
    बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करते राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुआई में पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। बाढ़ प्रभावित लोगों को कोई भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनका जो भी नुकसान हुआ है, उसकी पूरी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब सरकार हर बाढ़ प्रभावित के घर जाकर उनको हुए नुकसान का पूरा मुआवजा देगी। यह बात वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कही। हरपाल सिंह चीमा और हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को नंगल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का भी दौरा किया।

    इसी तरह कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने संगरूर के लहरागागा तथा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फाजिल्का जिले के गांव राम सिंह भैणी समेत लगभग 20 गांवों के बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं।

    इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख रुपये का योगदान भी दिया। उन्होंने बताया कि बाढ़ के बाद अब जहां सड़कें टूट चुकी हैं, वहां मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है और आवागमन सुविधाएं जल्द ही बहाल कर दी जाएंगी।

    उधर, कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में व्यापक सफाई अभियान का आगाज किया। इस दौरान दौरान गली-नालियों की सफाई, गंदे पानी पर छिड़काव और फ\गिंग भी की गई। साथ ही लोगों को सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी किया गया।