Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Punjab Flood: बाढ़ के कारण फाजिल्का और मानसा जिलों में दो और मौतें दर्ज, 55 हुई मृतकों की संख्या

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 11:24 AM (IST)

    राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि पंजाब में बाढ़ से 29 और गांव प्रभावित हुए हैं जिससे कुल प्रभावित लोगों की संख्या 388508 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 40 लोगों को बचाया गया और 55 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में 111 राहत शिविरों में 4585 लोग रह रहे हैं।

    Hero Image
    बाढ़ के कारण फाजिल्का और मानसा जिलों में दो और मौतें दर्ज (प्रतीकात्मक फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 40 और व्यक्तियों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जिससे पूरे राज्य में अब तक बचाए गए लोगों की कुल संख्या 23,337 हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्व मंत्री ने बताया कि पंजाब में बाढ़ का कहर अभी जारी है, जिससे 29 और गांव, 42 लोग और लगभग 398 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि प्रभावित हो गई है।

    इस प्रकार 22 ज़िलों में प्रभावित गांवों की संख्या 2214 हो गई है, जबकि प्रभावित व्यक्तियों की संख्या 3,88,508 तक पहुंच गई है।

    उन्होंने आगे बताया कि पिछले 24 घंटों में फाजिल्का और मानसा में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु दर्ज की गई, जिससे राज्य भर में मृतकों की कुल संख्या 55 हो गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 111 राहत शिविर चल रहे हैं, जहां 4585 प्रभावित लोग रह रहे हैं।