विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Farmers Protest: पंजाब के कई जिलों में किसानों का धरना, सीएम मान बोले- ऐसा करके आम लोगों को अपने खिलाफ न करें

By AgencyEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Wed, 22 Nov 2023 03:32 PM (IST)Updated: Wed, 22 Nov 2023 03:52 PM (IST)

किसानों द्वारा दिए जा रहे धरने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर पोस्ट साझा कर ...और पढ़ें

किसानों के धरने पर मुख्यमंत्री मान का ट्वीट, फोटो जागरण
किसानों के धरने पर मुख्यमंत्री मान का ट्वीट, फोटो जागरण

जागरण डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Punjab Farmers Protest: पंजाब में किसानों द्वारा दिए जा रहे धरने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (Formerly Twitter) पर पोस्ट साझा कर किसान तमाम यूनियनों से कहा है कि हर बात के लिए धरना न दें। उन्होंने कहा है कि आप ऐसा कर के आम लोगों को अपने खिलाफ न करें।

सीएम ने कहा कि सरकार से बात करने के लिए चंडीगढ़ का पंजाब भवन, सचिवालय, कृषि मंत्री का कार्यालय और मेरा कार्यालय घर पर ही है। सड़के मेरा घर नहीं है। सीएम ने आगे कहा अगर यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं जब धरना देने के लिए लोग नहीं मिलेंगे। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि कृपया लोगों की भावनाओं को समझें।

पुलिस ने रेल ट्रैक पर भी बढ़ाई गई गश्त

गन्ने का एमएसपी मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी है। इस मौके पर विभिन्न किसान संगठनों द्वारा जालंधर लुधियाना हाईवे पर धरना लगाया गया है। किसान संगठनों का कहना है कि सरकार ने कोई उचित फैसला नहीं लिया तो वह रेल का चक्का भी जाम करेंगे। किसानों के इस बयान के चलते पुलिस ने रेल ट्रैक पर भी गश्त बढ़ा दी है।

Farmers Protest in Hoshiarpur

पंजाब में किसानों ने एक बार फिर धरना शुरू कर दिया है। गत दिन से लेकर अभी तक किसान हाईवे पर पंडाल लगा कर बैठे हुए हैं। ऐसा ही जालंधर-होशियारपुर मार्ग पर देखा गया। मार्ग पर दिए जा रहे धरने के कारण ट्रैफिक जाम आदमपुर तक पहुंच गया। वाहनों की लंबी लाइन लगी रही, जिसके कारण आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

Farmers Protest Amritsar Delhi National Highway Jam

दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लंबा जाम

कई जिलों के हाईवे पर धरना दे रहे किसानों ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर भी जोरदार धरना दिया हुआ है। इसके कारण नेशनल हाईवे पर सन्नाटा छा गया है, लेकिन लिंक रोड पर लंबा जाम लग गया है। गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हुई है। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही लोग अपने गंतव्य स्थानों पर समय से पहुंचने में असमर्थ हो रहे हैं।